Lohri 2025
    Photo Source - Mete AI

    Lohri 2025: सर्दियों के खत्म होने और रबी की फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि कृषि समुदाय की कड़ी मेहनत एकता और समृद्धि का भी प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। इसलिए तारीख को लेकर कोई भ्रम नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के मानें, तो लोहड़ी 13 जनवरी 2025 को ही मनाई जाएगी और इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी पर 2025 को मनाई जाएगी।

    एक साथ मिलकर अलाव-

    इस दिन लोग शाम के समय एक साथ मिलकर अलाव जलाते हैं और हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। पंजाबी समुदाय इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर लोग मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। यह त्यौहार नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। शाम को सभी लोग इकट्ठा होकर अलाव जलाते हैं। आग में गेहूं के ढेर, मूंगफली की चिक्की, रेवड़ी और गुड़ जैसी चीज़ों का चढ़ावा चढ़ाते हैं।

    लोहड़ी का बहुत ज्यादा महत्व-

    पंजाबियों के लिए लोहड़ी का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन लोग पंजाबी गाने और नृत्य का भी आनंद लेते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से नई फसल की कटाई का प्रतीक होता है और रात में लोहड़ी जलाई जाती है। जिसमें रिश्तेदार और परिवार के सदस्य प्रार्थना करते हैं और लोहड़ी कई लोगों और पौराणिक कहानियों से जुड़ी होती है, जो इसे मनाने में योगदान देती है। यह खुशी का प्रतीक है, लोग इस दिन भांगड़ा करते हैं, ढोल पर नाचते हैं और आग के चारों ओर गीत गाते हैं।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं ये अनाज वाले बाबा? अपने सिर पर उगाते हैं अलग-अलग फसल, महाकुंभ मेले…

    मकर संक्रांति का त्यौहार-

    वहीं मकर संक्रांति का त्यौहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक होता है, जो नई फसल के आगमन और दिन के उजाले के बढ़ने का प्रतीक है। इस साल भी लोहड़ी की त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। जबकि 14 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। लोहड़ी का त्यौहार भगवान सूर्य और अग्नि को समर्पित है, जिन्हें ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। यह खुशियों का त्यौहीर भी कहलाता है। यह सर्दियों के आखिर और बसंत ऋतु के आगमन का संकेत है। लोहड़ी की रीत सबसे ठंडी मानी जाती है। इस त्यौहार के दौरान फसल का एक हिस्सा पवित्र अग्नि को अर्पित किया जाता है। जिसे देवी देवताओं तक पहुंचाना माना जाता है।

    ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2025: कब शुरु होगी शाकंभरी नवरात्रि? यहां जानें तिथि, पूजा विधि