Invisible Animals: आज हम आपको ऐसे इनविज़िबल एनिमल्स और क्रिएचर्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा और आपकी एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए बता दूं, कि इन इंविज़िबल एनिमल्स और क्रिएचर्स की लिस्ट में एक ऐसा क्रिएचर्स है, जो पेड़ की टूटी हुई लकड़ी जैसा है और पेड़ पर बैठने के बाद नज़र ही नहीं आता। आज की इस लेख को पढ़ने में आपको बहुत ज्यादा मज़ा आने वाला है इसलिए इस लेख को आखिर तक ज़रुर पढ़ना। तो आईए जानते हैं-
नंबर 10 पर है लेप्टोसेफलस (Invisible Animals)-
आप में से बहुत से लोग यह जानते होंगे की, मछली जब अंडे देती है, तो उनमें से बस कुछ ही बच्चे बच पाते हैं। क्योंकि बाकी के बच्चों को कोई और मछलियां या दूसरे बड़े जानवर खा जाते हैं। लेकिन लेप्टोसेफलस एक ऐसा जीव है, जो खुद को छुपाने में सबसे ज्यादा एक्सपर्ट है। यह जीव देखने में किसी मछली तरह लगता है लेकिन असल में यह कोई मछली नहीं है। यह जीव जब अपने अंडो से बाहर निकलते हैं, तो इन्हें अन्य जीवों से बहुत खतरा होता है। लेकिन इनके अंडो से बाहर आने के बाद इनकी पूरी बॉडी 3 महीने तक ट्रांसपेरेंट हो जाती है। फिर 3 महीने जब यह अपनी रक्षा करने के काबिल हो जाते हैं, तो यह अपनी नॉर्मल कंडीशन में आ जाते हैं। यह एक ऐसी सर्वाइवल तकनीक है, जो कि इन्हें नेचरली मिलती है। जिसका इस्तेमाल करके लंबे समय तक जिंदा रह पाते हैं। इनकी पूरी बॉडी यहां तक की ऑर्गन्स भी ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं।
नंबर 9 पर है पिग्मी सी हॉर्स(Invisible Animals)-
समुद्र में जितने भी छोटे क्रिएचर्स होते हैं, उनके लिए सरवाइव करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि कोई भी बड़ा जीव इन्हें आसानी से अपना शिकार बन सकता है। पिग्मी का साइज सिर्फ दो सेंटीमीटर का ही होता है, आप इससे अंदाज़ा लगा सकते हैं, कि यह एनिमल कितना छोटा होता होगा। यह सी क्रिएचर जापान, इंडोनेशिया और नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलते हैं। यह समुद्र में 10 से 40 मीटर की गहराई में पाए जाते हैं। यह जानवर छिपने में इतने एक्सपर्ट होते हैं, कि इस इंसान तो दूर जानवर तक इन्हें नहीं देख पाते हैं। यह अपनी ज्यादातर लाइफ प्लांट्स पर ही गुजरते हैं और यह अपनी बॉडी का कलर और शेप इस तरह से कर लेते हैं। जिस तरह से प्लांट का कलर और शेप होती है। ऐसे में इसे ढूंढ पाना नामुमकिन है। अगर आप प्लांट को हाथ में भी पकड़ लेते हो, तो भी यह आपको दिखाई नहीं देगा। जब साइंटिस्ट ने इस क्रिएचर को ढूंढा था, तो उन्हें लगता था, कि यह सिर्फ दो कलर ही बदल सकता है। येल्लो विद ऑरेंज बर्म्स और ग्रीन विद रेड बर्म्स। लेकिन 2014 में दो बेबी पिग्मी सी हॉर्स पर एक्सपेरिमेंट किया गया और एक पर्पल सी प्लांट को एक्वेरियम में रखा गया। सरप्राइजिंगली इन्होंने भी अपना कलर पर्पल कर लिया। जिसे देखने के बाद साइंटिस्ट भी शॉक्ड हो गए।
नंबर 8 पर है लीफ इंसेक्ट्स(Invisible Animals)-
अगर आपको स्टैचू बनने को दिया जाए, तो कितनी देर तक खड़े रह सकते हैं। बहुत से लोग ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो पाएंगे। क्योंकि हम अपनी बॉडी पर इतना कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। लेकिन लीफ इंसेक्ट्स को देखने के बाद आप भी धोखा खा जाएंगे। क्येंकि यह अपनी जगह से ज़रा भी नहीं हिलते हैं और बिल्कुल एक पेड़ के पत्ते की तरह नज़र आते हैं। जब यह पेड़ पर बैठे होते हैं, तो नॉर्मली लोग इन्हें नहीं पहचान पाते हैं, कि यह कोई पत्ता है या कोई जीव। यह पक्षियों का फेवरेट फूड है। इसीलिए इन्हें अपनी लाइफ बचाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। जरा भी खतरा महसूस होने पर यह स्टैचू बन जाते हैं। यह अपनी पूरी लाइफ पेड़ों और पत्तों पर ही गुजार देते हैं और उनके बच्चे भी बहुत ही कम मूवमेंट करते हैं।
नंबर 7 पर है लीफ टेल्ड गीको(Invisible Animals)-
अगर आप इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन छिपने वाला जीव कहें, तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा। क्योंकि यह पेड़ों पर इस तरह से छिपता है, कि इसे पेड़ पर ढूंढ पाना बिल्कुल इंपॉसिबल हो जाता है। इसे पेड़ पर ढूंढने के लिए आपकी आंखें बिल्कुल तेज होनी चाहिए। तभी आप इस पेड़ पर ढूंढ पाएंगे। यह अजीब से दिखने वाली छिपकली मैडागॉस्कर आईलैंड पर पाई जाती है और यह बहुत से अलग-अलग कलर्स में भी पाई जाती है। यह पेड़ पर लगे सूखे पत्तों की तरह दिखाई देती है। जिससे पेड़ पर इसे ढूंढना इंपोसिबल हो जाता है और इतना ही नहीं यह एनवायरनमेंट के हिसाब से अपना कलर भी चेंज कर सकती है। इसकी इस पावर की वजह से इसे कहीं और नहीं खाना ढूंढ़ने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता। बल्कि इसका खाना खुद इसके पास चलकर आता है। क्योंकि छोटे-मोटे कीड़ों को यह दिखाई भी नहीं देती है। जिससे यह उन कीड़ों का शिकार करती है और अपना पेट भरती हैं।
नंबर 6 पर है ईर्सटन स्क्रैच आउल-
ईर्सटन स्क्रैच आउल एक चालांक शिकारी है, जो किसी भी सूखे हुए पेड़ पर बैठकर इनविजिबल हो सकता है। जब यह किसी पेड़ पर बैठे होते हैं, तब इसके पंखों की वजह से इसे देख पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और अगर इसे गौर से ना देखा जाए, तो इसे कोई देख भी नहीं पाएगा और यहां तक की इसकी आंखें भी इसके बैकग्राउंड से मैच हो जाती है। जब यह इस तरह से किसी पेड़ पर बैठे होते हैं, तो बड़े-बड़े बर्ड वाचर्स भी इस आउल को नहीं देख पाते हैं और यह आउल सूखे पेड़ पर ही बैठना पसंद करते हैं और उसी पेड़ पर अपना घोंसला भी बनाते हैं।
नंबर 5 पर है डेकोरेटर क्रैब्स-
इसे स्पाइडर डेकोरेटर क्रैब के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह देखने पर बिल्कुल स्पाइडर ही लगता है। यह कैलिफोर्निया, थाईलैंड, फिलिपींस, मालदीव्स, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी पाए जाते हैं। बायोलॉजिस्ट के हिसाब से यह क्रैब्स एनिमल्स के लिए एक बहुत ही टेस्टी फूड है। इसलिए इस स्क्रैप का शिकार करने के लिए बहुत से बड़े सी क्रिएचर्स घूमते रहते हैं। लेकिन इसकी बॉडी बहुत ही अनटुज़्वल होती है। इसकी पूरी बॉडी पर बहुतअजीब से बाल होते हैं। इसे देखने के बाद कोई इसे पहचान भी नहीं पाएगा, कि यह कोई जानवर है। यह देखने में बिल्कुल एक प्लांट की तरह लगता है और ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ देखने का ही प्लांट हो, इनकी मदद से यह अपना कलर भी चेंज कर सकता है। जैसे ही यह किसी प्लांट के पास जाता है, थोड़ी देर के बाद ही यह डिसेपेयर हो जाता है। क्योंकि यह खुद का कलर उस प्लांट की तरह ही कर लेता है। इसीलिए स्क्रैप को समुद्र में देखना लगभग नामुमकिन है।
नंबर 4 पर है द् डेविल स्कॉर्पियन फिश-
इस फिश को स्ट्रॉम फिश के नाम से भी जाना जाता है, यह मछली देखने में बहुत ही अजीब और डरावनी लगती है। इस मछली की प्रजाति का नाम डेविल्स है। जिसका मतलब शैतान या डेविल होता है। क्योंकि इस फिश को देखने के बाद इसका फेस एक डेविल की तरह नज़र आता है। इस फिश का गायब होने का तरीका बहुत ही यूनिक है। यह फिश जहां पर भी यह बैठती है, तो वहां के आसपास का कलर और यहां तक कि उस जगह के पेटर्न्स भी अपनी बॉडी पर कॉपी कर लेती है और इस फिश के शरीर पर दूसरे फिश की तरह ही पॉइजन ग्लैंड्स होते हैं, जो कि इसकी सुरक्षा के काम आते हैंय़ यह खुद को छुपा कर इसलिए रखती है, जिससे कि यह खुद को दूसरे समुद्री जीवों से बचा सके और जब इसको खतरा महसूस होता है, तो यह अपने कलरफुल फैंस को बाहर निकाल लेती है। जिससे की शिकारी को डरा कर भगा सके। इस फीश का जहर इतना खतरनाक नहीं होता है, कि यह किसी इंसान की जान ले सके।
नंबर 3 पर है द् बफ टिप मॉथ-
द् बफ टिप मॉथ दुनिया के सबसे ज्यादा इनविजिबल होने वाले क्रिएचर्स में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, कि इनका शेप बिल्कुल एक कटी हुई लकड़ी की तरह दिखाई देता है, जो आप अभी इस क्रिएचर की वीडियो और फोटो देख रहे हो, इसे देखकर ज्यादातर लोग एक लकड़ी ही समझ रहे होंगे। लेकिन यह कोई लकड़ी नहीं है। बल्कि एक इंसेक्ट है। इसके आगे और पीछे का कलर ही ऐसा है, जिसे देखने पर लगता है, कि यह कोई कटी हुई लकड़ी है। यह ज्यादातर गार्डन और जंगलों में ही पाए जाते हैं और यह जून जुलाई के महीने में ज्यादा दिखाई देते हैं। यह पूरी सर्दियां किसी पेड़ के अंदर छिपको ही गुज़ारते हैं।इसके पर भी होते हैं, जब भी यह अपने पर को खोलना है, तो इसे आसानी से देखा जा सकता है।
नंबर 2 पर है द राइट एड फ्लाउन्डर-
फ्लौन्डर एक फ्लैट फिश की तरह है, जो बिल्कुल ही ट्रांसपेरेंट होती है। इस फिश के पानी में तैरते समय इसके आर पार देखा जा सकता है और यह फिश ज्यादातर समुद्र के तल में पाई जाती है। इसीलिए यह इतनी ज्यादा फ्लैट होती है और यह ट्रांसपेरेंट होने के साथ-साथ मिट्टी में खुद को भी छुपा लेती है। जिससे कि कोई बड़ा जीव इसे ना देख पाए। इसकी इसी एबिलिटी की वजह से इसे ढूंढना लगभग इंपॉसिबल हो जाता है और इसकी वजह से यह अपने शिकार को भी आसानी से पकड़ पाती है। जब एक फ्लाउन्डर का जन्म होता है, तो यह खुद ही एक लार्वा होता है, लेकिन एडल्ट एज तक पहुंचते-पहुंचते इसका साइज बड़ा हो जाता है। यह समुद्र के तल में अपना कलर भी चेंज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Poisonous Animals: दुनिया के सबसे ज़हरीले जानवर, जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता
नंबर 1 पर है ऑक लीफ बटरफ्लाई-
आप लोगों ने अपनी लाइफ में बहुत सारे तितलियों को देखा होगा, लेकिन आपने इस इंविज़िबल तितली को कभी नहीं देखा होगा। जब आप इसको पहली बार देखोगे, तो यह आपको सिर्फ एक सूखा हुआ पता ही लगेगी। क्योंकि यह तितली सूखे हुए पत्ते की तरह लगती है। लेकिन यह बहुत ही यूनिक और बहुत ही रेयर बटरफ्लाई है। इसे जंगल में देखना बहुत मुश्किल है, क्योंकि जंगल में पहले से ही बहुत से टूटे हुए पत्ते जमीन पर गिरे रहते हैं और यह तितली अगर उन पत्तों में बैठ गई, तब तो इसे ढूंढना आपको और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। यह तितली नेपाल, चीन, भूटान. थाईलैंड और वियतनाम में भी पाई जाती है। इसके पंख बाहर से तो सूखे हुए पत्ते की तरह लगते हैं, लेकिन अंदर से बहुत कलरफुल और देखने में बहुत ब्यूटीफुल लगते हैं।
ये भी पढ़ें- सहारा रेगिस्तान में पाए जाते हैं कौन से जानवर? कैसी होती है उनकी ज़िंदगी, जानें