Delhi News: दिल्ली से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय एक लड़की ने एक युवक पर चलती कार में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है, कि आरोपी पहले से उसका परिचित था और उसने उसे मोमो खाने के बहाने बाहर बुलाया था। इसके बाद उसने कार को एक सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया, जहां कथित तौर पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
Delhi News कार के अंदर की हरकतों से घबराई लड़की-
लड़की द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने रास्ते में यह कहकर कार रोकी, कि उसे CNG भरवानी है। हालांकि बाद में वह कार को ऐसी जगह ले गया, जहां आसपास कोई मौजूद नहीं था। आरोप है, कि वहां युवक ने युवती पर अश्लील टिप्पणियां कीं, यौन संबंध बनाने का दबाव डाला और उसके साथ जबरन शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया, कि जब उसने विरोध किया ,तो आरोपी ने उसे कार से उतरने नहीं दिया। पूरी घटना के दौरान वह लगातार डर और तनाव में रही, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
वीडियो में सुनाई दी मदद की गुहार-
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें युवती आरोपी से बार-बार उसे जाने देने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। वीडियो में युवक कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें करता हुआ नजर आता है और युवती पर दबाव बनाने की कोशिश करता है। पीड़िता कई बार साफ शब्दों में कहती है, कि वह उसे छूने नहीं देगी और उसे तुरंत छोड़ दिया जाए।
वीडियो में वह आरोपी को चेतावनी देते हुए कहती है, कि अगर उसने उसे छूने की कोशिश की, तो वह चलती गाड़ी से कूद जाएगी या किसी गाड़ी के सामने आ जाएगी। इसके बावजूद आरोपी कथित तौर पर उसे परेशान करता रहा और उसे धमकी भी देता रहा।
ये भी पढ़ें- Weather Tomorrow: कब मिलेगी तपती गर्मी से राहत? इन जगहों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी-
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडावली थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो सहित सभी सबूतों को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- YouTube पर देखा बच्चा पैदा करने का तरीका और गवां दी जान, दर्दनाक मामला आया सामने


