Citroen eC3X
    Photo Source - Google

    Citroen eC3X: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Citroen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को एक खास Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे ग्राहकों को शुरुआती कीमत काफी कम चुकानी पड़ेगी। नई Citroen eC3X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.89 लाख रखी गई है, जबकि बैटरी का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को ₹2.26 प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा।

    अगर कोई ग्राहक बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाना चाहता है, तो वह इस इलेक्ट्रिक कार को ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) में खरीद सकता है। कंपनी ने फिलहाल इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    क्या है Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल?

    Battery-as-a-Service मॉडल का टारगेट इलेक्ट्रिक वाहनों को ज़्यादा किफायती बनाना है। इससे ग्राहक को कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। इसके बजाय वह कार के इस्तेमाल के बेस पर बैटरी सब्सक्रिप्शन ले सकता है। इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है और ज़्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए आकर्षित हो सकते हैं।

    डिजाइन में दिखता है SUV जैसा आकर्षण-

    नई Citroen eC3X का डिजाइन इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। फ्रंट में LED DRLs, फॉग लैंप और कंपनी की सिग्नेचर ग्रिल दी गई है। कार में 15-इंच के अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग भी मिलती है, जो इसे एक मजबूत SUV जैसा लुक देते हैं। यह कार छह मोनोटोन कलर ऑप्शन में मिलेगी, जिनमें Polar White, Steel Grey, Cosmo Blue, Perla Nera Black, Garnet Red और Deep Forest Green शामिल हैं।

    केबिन में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स-

    कार के अंदर का डिजाइन की बात करें, तो ये काफी कंफर्टेबल है। इसके डैशबोर्ड पर इलेक्ट्रिक ब्लू डेकोर दिया गया है, जबकि सीटों पर Tone Lama Leatherette अपहोल्स्ट्री मिलती है।

    फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वायरलेस मोबाइल चार्जर, Connected Car Technology 2.0, रिमोट एक्सेस फीचर्स और Electrochromic IRVM जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। जो ग्राहक अच्छा ऑडियो एक्सपिरिएंस चाहते हैं, उनके लिए JBL ऑडियो सिस्टम और फ्रंट-रियर डैशकैम पैकेज का ऑप्शन भी मौजूद है।

    सेफ्टी पर भी खास ध्यान-

    Citroen ने सेफ्टी के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया है। नई eC3X में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, लेन डिपार्चर वार्निंग और हाई-स्पीड अलर्ट जैसे कई महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

    बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

    नई Citroen eC3X में 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 57hp और 143 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। चार्जिंग की बात करें, तो DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है।

    Citroen eC3X EV-

    फीचरविवरण
    शुरुआती कीमत₹6.89 लाख (BaaS मॉडल)
    बैटरी के साथ कीमत₹10.25 लाख
    बैटरी पावर29.2 kWh
    ड्राइविंग रेंज320 KM
    मोटर पावर57 HP
    पीक टॉर्क143 Nm
    फास्ट चार्जिंग10%-80% केवल 57 मिनट
    एयरबैग6
    इंफोटेनमेंट स्क्रीन10.25 इंच
    बैटरी सब्सक्रिप्शन₹2.26 प्रति KM

    ये भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS400Z हुई और सस्ती! बनी भारत की सबसे किफायती 40HP बाइक

    ग्राहकों के लिए कितना फायदेमंद है ये मॉडल?

    भारत में EV अपनाने की सबसे बड़ी चुनौती उसकी ऊंची कीमत रही है। Citroen का BaaS मॉडल इस प्रॉब्लम को कम करने की कोशिश करता है। कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सुविधा और 320 किलोमीटर की रेंज इसे शहर और हाईवे दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकती है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा, कि भारतीय ग्राहक इस नए बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल को कितना पसंद करते हैं।

    ये भी पढ़ें- Hyundai Ioniq 5 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और खास अपडेट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।