Hyundai Ioniq 5 Facelift
    Photo Source - Google

    Hyundai Ioniq 5 Facelift: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग के बीच Hyundai Ioniq 5 facelift को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55.70 लाख रुपये रखी गई है। इस बार कंपनी ने डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय उन चीजों पर फोकस किया है, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान बनाती हैं, जैसे ज्यादा रेंज, तेज चार्जिंग और बेहतर फीचर्स।

    अब लंबी रेंज से ‘रेंज टेंशन’ कम-

    नई Ioniq 5 में सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी में किया गया है। पहले जहां इसमें 72.6 kWh की बैटरी मिलती थी, अब उसे बढ़ाकर 84 kWh कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा इसकी ड्राइविंग रेंज में देखने को मिलता है, जो अब 690 किलोमीटर (ARAI) तक बताई जा रही है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी तय करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो शहर से बाहर भी सफर करते हैं, यह अपडेट काफी काम का साबित होगा।

    चार्जिंग अब पहले से ज्यादा तेज-

    Hyundai ने इसमें अपनी 800V टेक्नोलॉजी को बरकरार रखा है, जो अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सही कंडीशन में यह गाड़ी सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसका मतलब है, कि लंबी यात्रा के दौरान भी आपको ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कम समय में अच्छी दूरी के लिए बैटरी तैयार हो जाएगी।

    परफॉर्मेंस वही, स्मूद ड्राइविंग पर फोकस-

    इस अपडेट में इंजन या मोटर की ताकत में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह गाड़ी पहले की तरह रियर व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है, जो करीब 217 PS की पावर और 350 Nm टॉर्क देती है। कंपनी का फोकस तेज रफ्तार से ज्यादा स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग पर है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर अनुभव देता है।

    डिजाइन में हल्के बदलाव-

    बाहरी लुक में हल्के बदलाव किए गए हैं, जैसे नए बंपर, अपडेटेड अलॉय व्हील्स और कुछ एयरोडायनामिक सुधार। हालांकि इसकी पहचान वाली पिक्सेल स्टाइल लाइटिंग और स्लीक डिजाइन को बरकरार रखा गया है।

    अंदर की बात करें तो केबिन में उपयोगिता को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। अब सेंटर कंसोल में कुछ फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे बार-बार स्क्रीन इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो जाती है। साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम को और तेज और बेहतर बनाया गया है। सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और कनेक्टेड फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है।

    कीमत और ग्राहकों पर असर-

    नई Ioniq 5 की कीमत पहले से ज्यादा है, लेकिन इसके पीछे बड़ी बैटरी और नए फीचर्स मुख्य वजह हैं। भारतीय ग्राहकों के लिए यह अपडेट काफी सीधा और उपयोगी है। ज्यादा रेंज का मतलब है, कि अब चार्जिंग स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी, खासकर लंबी दूरी के सफर में। वहीं तेज चार्जिंग से समय की भी बचत होगी।

    ये भी पढ़ें- 13.69 लाख की Kia Sonet X-Line, क्या ये है पैसा वसूल? जानें टॉप वेरिएंट में क्या है खास

    क्यों खास है यह अपडेट?

    यह फेसलिफ्ट गाड़ी के पूरे अनुभव को बदलने की बजाय उसे बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यानी वही भरोसेमंद ड्राइविंग, लेकिन अब ज्यादा दूरी, कम चार्जिंग झंझट और बेहतर अंदरूनी सुविधाएं। यही वजह है, कि यह मॉडल प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करता नजर आता है।

    ये भी पढ़ें- नई Yezdi Scrambler लॉन्च! दमदार इंजन अपडेट के साथ अब और स्मूद राइड

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।