Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: विदेश में अच्छे से पेश आना सिर्फ एक शिष्टाचार नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी है, क्योंकि वहां आप सिर्फ खुद का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों को रिप्रेजेंट करते हैं। लेकिन मलेशिया के कुआलालम्पुर एयरपोर्ट पर हाल ही में एक ऐसी घटना हुई, जिसने इस बात को एक बार फिर कड़वाहट के साथ याद दिला दिया। दो भारतीय महिलाओं के वॉशरूम में घुस गए और एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। यह पूरा वाकया एक वीडियो में कैद हो गया, जो इंस्टाग्राम पर @travelwithkalkii ने शेयर किया और देखते ही देखते वायरल हो गया।

    एक मिनट की बेवकूफी और बदनाम पूरा भारत-

    वीडियो में एक भारतीय यात्री साफ और बेबाक शब्दों में कहते हैं, “कुआलालम्पुर एयरपोर्ट पर दो भारतीय लेडीज़ वॉशरूम में घुस गए और फिर अधिकारियों के सामने उनकी अलग ही बेइज़्ज़ती हुई। समस्या सिर्फ इन दो लोगों की नहीं है, इनकी बेवकूफी का बिल बाकी भारतीयों को भी भरना पड़ेगा। जब विदेशी भारतीयों को लापरवाह और असभ्य कहते हैं, तो उसके पीछे ऐसी ही हरकतें होती हैं।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया, कि वॉशरूम के बाहर लगे साइनबोर्ड को कैसे नहीं देखा या पढ़ा जा सकता।

    बेसिक सेंस घर पर छोड़ देते हैं-

    लोगों का कहना है, “यही कारण है कि भारतीयों को कभी-कभी विदेश में स्टीरियोटाइप और नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। यह उन लाखों जिम्मेदार भारतीयों की वजह से नहीं होता, जो सोच-समझकर यात्रा करते हैं, बल्कि कुछ ऐसे लोगों की वजह से होता है, जिनकी एक हरकत लंबे समय तक याद रहती है।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: यूट्यूबर ने अपने कुक को बर्तनों पर थूकते हुए पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं-

    वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “बदलाव पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया से ही शुरू होना चाहिए। बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, शिक्षा और नागरिक शिष्टाचार की ट्रेनिंग होनी चाहिए।” एक अन्य ने कहा, “भारतीय स्कूलों में मैनर्स सिखाने के लिए एक अलग पीरियड होना चाहिए।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर झगड़ा, महिला ने यात्री को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।