Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: नोएडा के एक रेजिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हाईराइज सोसाइटी को “Luxury Chawl” तक कह दिया। वीडियो में दिखाया गया है, कि करोड़ों रुपये खर्च कर प्रीमियम फ्लैट खरीदने वाले लोग रोज लिफ्ट के लिए लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। यह मामला अब ऑनलाइन बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।

    हर सुबह लिफ्ट के लिए लाइन-

    वीडियो शेयर करने वाले Happy Sharma नाम के यूजर ने अपने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, कि मुंबई या बेंगलुरु की चालों में लोग पानी के लिए लाइन लगाते हैं, लेकिन यहां “Luxury” सोसाइटी में लोग रोज लिफ्ट के लिए लाइन लगाते हैं। उनका कहना है, कि हर सुबह ऑफिस टाइम में हालात सबसे खराब हो जाते हैं, जब दर्जनों लोग सिर्फ लिफ्ट का इंतजार करते नजर आते हैं।

    175 फ्लैट, लेकिन सिर्फ 2 लिफ्ट-

    रेजिडेंट के अनुसार, एक टावर में करीब 175 फ्लैट हैं, यानी 350 से 400 लोग एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। लेकिन इतनी बड़ी आबादी के लिए सिर्फ दो लिफ्ट दी गई हैं। इससे रोजमर्रा की जिंदगी में भारी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया, कि अक्सर एक लिफ्ट खराब रहती है, जिससे पूरी बिल्डिंग का भार सिर्फ एक लिफ्ट पर आ जाता है।

    45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी बच्ची-

    वीडियो में एक हालिया घटना का जिक्र भी किया गया, जिसने लोगों को और चिंतित कर दिया। रेजिडेंट के मुताबिक, एक छोटी बच्ची लिफ्ट खराब होने की वजह से करीब 30 से 45 मिनट तक अंदर फंसी रही। यह घटना न सिर्फ डराने वाली है, बल्कि हाईराइज बिल्डिंग्स की सुरक्षा और मेंटेनेंस पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

    सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा-

    वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए। कुछ यूजर्स ने कहा, कि यही वजह है, कि वे लो-राइज अपार्टमेंट पसंद करते हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा, कि “लोग करोड़ों खर्च करते हैं, लेकिन बेसिक सुविधा भी नहीं मिलती।” एक यूज़र ने तंज कसते हुए कहा, कि बिल्डर्स सिर्फ “ड्रीम बेचते हैं, रियलिटी नहीं।”

    दिखावे और हकीकत के बीच फंसे रेजिडेंट-

    आज के समय में हाईराइज सोसाइटी को लक्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस तरह के मामले यह दिखाते हैं, कि चमक-दमक के पीछे कई बार गंभीर समस्याएं छिपी होती हैं। मेंटेनेंस, सुरक्षा और बेसिक सुविधाओं की कमी से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: गर्मी से बचने का अजीब जुगाड़, दूध के डिब्बे में फंस गया सिर, लोगों ने खूब..

    क्या यह सिर्फ एक सोसाइटी की समस्या है?

    हालांकि यह वीडियो एक यूजर के दावे पर आधारित है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इससे एक बड़ा सवाल जरूर उठता है, क्या भारत की हाईराइज सोसाइटीज में इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग सही है?

    ये भी पढ़ें- Viral Video: 300 रुपये दो और मोबाइल से नकल करो! एग्जाम सेंटर का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।