Viral Video: राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं। लेकिन माधोगढ़ गांव के कालूराम रेबारी ने जो तरीका अपनाया वह सुनकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। वे खेत की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और गर्मी से बचने के लिए सिर पर करीब 10 किलो का धातु का दूध का डिब्बा रख लिया। लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला, कि डिब्बा सिर पर इस तरह फंस गया है, कि निकल ही नहीं रहा।
15 लीटर का डिब्बा-
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कालूराम गेहूं पहुंचाने के लिए जा रहे थे और करीब 15 लीटर की क्षमता वाला यह धातु का डिब्बा साथ था। गर्मी से बचने के लिए उन्होंने डिब्बे को पूरी तरह सिर पर लगा दिया और बस यहीं से मुसीबत शुरू हो गई। डिब्बा ऊपर से चला गया, लेकिन फिर वापस निकला नहीं। अकेले कुछ नहीं हो सका, तो पास के ग्रामीण मदद के लिए आए।
2 घंटे की मशक्कत-
ग्रामीण उन्हें एक ऐसी जगह ले गए जहां औज़ार उपलब्ध थे। पहले मेटल कटर से कोशिश की गई और फिर ग्राइंडर का इस्तेमाल किया गया। डिब्बे के ऊपरी हिस्से को बेहद सावधानी से काटा गया ताकि कालूराम को कोई चोट न लगे। करीब दो घंटे की इस मशक्कत के बाद आखिरकार डिब्बा निकाला गया और कालूराम का सिर बिल्कुल सुरक्षित निकला। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि ने भी इस पूरी घटना की पुष्टि की।
सोशल मीडिया पर मचा तूफान-
बचाव का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने तरह-तरह की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, “शायद इन्हें घर की बिल्लियों से प्रेरणा मिली।” दूसरे ने कहा, “India and Indians not for beginners।” एक तीसरे ने याद दिलाया, “मिस्टर बीन के एक एपिसोड में भी एक बच्चे का सिर ऐसे ही एक जग में फंस गया था।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: 300 रुपये दो और मोबाइल से नकल करो! एग्जाम सेंटर का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
गर्मी से बचाव के लिए सुरक्षित तरीके ही अपनाएं-
यह घटना भले ही हंसाने वाली लगे, लेकिन इसमें एक ज़रूरी सबक भी है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए कभी भी ऐसे तरीके न अपनाएं जिनसे शरीर का कोई हिस्सा फंस सकता हो या चोट लग सकती हो। छाता, टोपी, दुपट्टा और पानी ये सरल और सुरक्षित तरीके हमेशा बेहतर होते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी में हवाबाज़ी पड़ी भारी! स्पार्कलर गन फटने से दूल्हा और घोड़ा..



