Viral Video: दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो अब सिर्फ सफर का ज़रिया नहीं रह गई है, बल्कि यह धीरे-धीरे कंटेंट क्रिएशन हब बनती जा रही है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने एक बार फिर इस ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक भीड़भाड़ वाले मेट्रो प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड गाने ‘तेरी गलियां’ पर डांस करता नजर आ रहा है, लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
पीक आवर में डांस, लोगों की नाराज़गी-
वीडियो में साफ दिख रहा है, कि प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद है, यानी यह पीक आवर का समय है। ऐसे में जहां लोग जल्दी में अपनी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, वहीं यह युवक आराम से अपना “डांस रूटीन” रिकॉर्ड कर रहा था। आसपास खड़े लोगों के चेहरे पर हैरानी और झुंझलाहट साफ झलक रही थी। कुछ लोग उसे अजीब नजरों से देख रहे थे तो कुछ ने नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा।
Pity that nobody helped him and called the doctor pic.twitter.com/mV2Qi3zy6L
— desi mojito (@desimojito) February 4, 2026
वायरल होते ही छिड़ी बहस-
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है, कि मेट्रो जैसी पब्लिक जगह पर इस तरह की हरकतें दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं।
DMRC के नियमों के बावजूद बढ़ता ट्रेंड-
गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने साफ तौर पर निर्देश जारी किए थे, कि मेट्रो कोच और प्लेटफॉर्म पर रील्स बानना, डांस या किसी भी तरह की शूटिंग पर रोक है। इसके बावजूद ऐसे वीडियो सामने आना यह दिखाता है कि लोग नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
कंटेंट या परेशानी?
आज के डिजिटल दौर में वायरल होने की होड़ इतनी बढ़ गई है, कि लोग यह भूल जाते हैं, कि उनका कंटेंट दूसरों के लिए असुविधा पैदा कर सकता है। मेट्रो जैसी जगह, जहां रोज़ लाखों लोग सफर करते हैं, वहां इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा और व्यवस्था दोनों के लिए चुनौती बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ में दो जहाज़ों पर किया कब्ज़ा, सैनिकों के बोर्डिंग का वीडियो जारी
यह घटना सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल है, क्या सोशल मीडिया के लिए हम पब्लिक स्पेस का मिसयूज़ कर रहे हैं? जरूरत है, कि लोग जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें, जिससे सभी के लिए सफर आसान और सुरक्षित बना रहे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ में दो जहाज़ों पर किया कब्ज़ा, सैनिकों के बोर्डिंग का वीडियो जारी



