Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: पंजाब की रहने वाली सरबजीत कौर एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले साल नवंबर में सिख जत्थे से अलग होने के बाद वह पाकिस्तान चली गई थीं, जहां उन्होंने इस्लाम कबूल कर एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को सरबनूर बताती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में वह हाईवे के पास खड़ी होकर सिख समुदाय के लोगों को पाकिस्तान आने का न्योता देती दिखती हैं। वह कहती हैं, कि पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों के दरवाजे सभी श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं।

    सिख श्रद्धालुओं को दिया न्योता-

    वीडियो में सरबनूर सिख श्रद्धालुओं से अपील करती हैं, कि वे Nankana Sahib और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान जरूर आएं। वह यह भी कहती हैं, कि भारतीय पंजाब के लोग यहां स्वागत के पात्र हैं और उन्हें बिना किसी डर के आना चाहिए। उनके इस संदेश को कुछ लोग धार्मिक सद्भाव के रूप में देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे संदेह की नजर से भी देख रहे हैं।

    बदले सुरों ने खड़े किए सवाल-

    इस वीडियो की सबसे खास बात यह है, कि इसमें उनका लहजा पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। इससे पहले दिए गए उनके कुछ बयान सिख समुदाय के खिलाफ माने गए थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। अब अचानक से उनका यह नरम और आमंत्रण वाला रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। यह बदलाव यूं ही नहीं हो सकता और इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति भी हो सकती है।

    खुफिया एजेंसियों की बढ़ी नजर-

    इस पूरे मामले पर भारतीय एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके इस बदले हुए रुख को लेकर संदेह जताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है, कि यह कदम किसी बड़े मकसद का हिस्सा हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है, कि पाकिस्तान की Inter-Services Intelligence (ISI) इस पूरे घटनाक्रम में भूमिका निभा सकती है और यह वीडियो लोगों की भावनाओं को समझने या परखने की कोशिश हो सकता है।

    धार्मिक भावनाएं और सुरक्षा का सवाल-

    यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ गया है। सिख समुदाय के लिए Nankana Sahib बेहद पवित्र स्थान है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो का प्रभाव सीधे तौर पर लोगों की भावनाओं और निर्णयों पर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्री ने प्लेटफॉर्म को बनाया स्टेज, भीड़ के बीच खराब डांस से मचाया हंगामा

    आगे क्या हो सकता है-

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि सरबजीत कौर उर्फ सरबनूर के इस वीडियो के पीछे असली मंशा क्या है। लेकिन इतना जरूर है, कि यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है और सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से देख रही हैं। आने वाले दिनों में इस पर और जानकारी सामने आ सकती है, जो इस पूरे मामले की सच्चाई को साफ करेगी।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ में दो जहाज़ों पर किया कब्ज़ा, सैनिकों के बोर्डिंग का वीडियो जारी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।