Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: “मैंने एक महीने पहले अपनी 9 LPA की नौकरी छोड़ी और फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन शुरू की।” यह सुनकर लगता है, जैसे किसी फिल्म की कहानी हो। लेकिन दिल्ली की अंशिका की यह कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है। बल्कि उन्होंने जो सच्चाई बताई वह उन लाखों युवाओं के लिए एक ज़रूरी सबक है, जो कॉर्पोरेट की दुनिया छोड़कर क्रिएटर बनने का सपना देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है।

    पहले महीने में 1.5 लाख-

    अंशिका ने बताया, कि नौकरी छोड़ने के पहले ही महीने में कोलैब्स और फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स से उन्होंने 1.5 लाख रुपये कमाए। यह सुनकर आंखें चमक सकती हैं। लेकिन उन्होंने तुरंत यह भी जोड़ा, कि यह हर महीने नहीं होता। उन्होंने साफ कहा, “कभी-कभी पेमेंट के लिए भीख मांगनी पड़ती है और कुछ महीने इतना कम कमाते हैं, कि गुज़ारा मुश्किल हो जाता है और यह सब बेहद थका देने वाला होता है।”

    तीन सवाल जिन्होंने बदल दी ज़िंदगी-

    अंशिका ने बताया, कि नौकरी छोड़ने से पहले उन्होंने खुद से तीन ज़रूरी सवाल पूछे। पहला क्या मैं कंटेंट से पहले से कमाई कर रही हूं? दूसरा क्या मेरे पास 3 महीने का इमरजेंसी फंड है? तीसरा क्या मेरे पास ऐसा नेटवर्क है, जहां से पेड काम मिल सके? जब इन तीनों का जवाब “हां” हो गया, तभी उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उनकी यह सोच बताती है, कि कामयाबी रातोरात नहीं बल्कि ठोस तैयारी से आती है।

    आज़ादी चुनो लेकिन समझदारी के साथ-

    अंशिका ने अपने कैप्शन में लिखा, कि इंटरनेट पर जब लोग 9 से 5 की नौकरी छोड़ने की चमकदार कहानियां सुनाते हैं, तो वह हमेशा उतनी आसान नहीं होती जितनी दिखती है। उनका संदेश साफ था, “स्थिरता छोड़ने से पहले अपनी स्थिति को ज़रूर परखें। आज़ादी चुनें लेकिन व्यावहारिकता के साथ।”

    ये भी पढ़ें- “वर्दी में गुंडे”, पुलिस ने दुष्यंत चौटाला की गाड़ी रोककर तानी पिस्तौल, CCTV ने कैद किया पूरा सच

    सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया-

    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा, “यह बहुत व्यावहारिक सलाह है, लोग सिर्फ अच्छा पहलू दिखाते हैं।” किसी ने तारीफ की, “आखिरकार कोई तो है, जो पेमेंट में देरी और अनिश्चितता के बारे में बात कर रहा है।” एक यूज़र ने लिखा, “1.5 लाख कमाना प्रभावशाली है, लेकिन इसकी निरंतरता ज़्यादा मायने रखती है।” अंशिका की यह ईमानदारी ही उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: फ्लाईओवर के नीचे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।