Rare Dental Surgery India
    Photo Source - Google

    Rare Dental Surgery India: मुंबई में एक बहुत दुर्लभ और चौंकाने वाला मेडिकल केस सामने आया है, जिसने न सिर्फ डॉक्टरों बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। 17 साल के एक युवक के जबड़े से सर्जरी के दौरान 232 छोटे-छोटे “दांत जैसे” टुकड़े निकाले गए। यह ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला और इसे मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    दर्द और सूजन ने खोला रहस्य-

    यह मामला तब सामने आया, जब अशिक गवई नाम के इस युवक को जबड़े में लगातार सूजन और दर्द की शिकायत होने लगी। शुरुआत में यह एक सामान्य समस्या लग रही थी, लेकिन जैसे-जैसे दर्द बढ़ा, डॉक्टरों ने जांच की। जांच में पता चला, कि उसके जबड़े में एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर विकसित हो गया है, जिसे “कॉम्प्लेक्स कंपोज़िट ओडोंटोमा” कहा जाता है।

    यह ट्यूमर कैंसर नहीं होता, लेकिन इसमें दांत जैसी संरचनाएं बनने लगती हैं, जो धीरे-धीरे जबड़े में फैल जाती हैं और दर्द व सूजन का कारण बनती हैं।

    7 घंटे चला बेहद जटिल ऑपरेशन-

    डॉक्टरों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए सर्जरी का फैसला लिया। ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला, जिसमें बहुत सावधानी के साथ काम किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने एक-एक करके कुल 232 दांत जैसे छोटे टुकड़े बाहर निकाले।यह प्रक्रिया इतनी नाजुक थी, कि इसमें जरा सी गलती मरीज के चेहरे की बनावट या दांतों को नुकसान पहुंचा सकती थी।

    ये भी पढ़ें- भारत की वो सड़क, 40 साल में नहीं बना एक भी गड्ढा फिर भी दोबारा इस कंपनी को क्यों नहीं मिला टेंडर?

    सबसे बड़ी राहत-

    इस पूरे ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही, कि अशिक के सभी प्राकृतिक दांत सुरक्षित रहे। आमतौर पर ऐसे मामलों में चेहरे की बनावट बिगड़ने या दांतों के नुकसान का खतरा रहता है, लेकिन डॉक्टरों की कुशलता से ऐसा कुछ नहीं हुआ। सर्जरी के बाद अशिक की रिकवरी भी काफी समूद रही और उसे किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यह बात इस केस को और भी खास बनाती है।

    ये भी पढ़ें- बिना एक पैसा दिए Cristiano Ronaldo से करवाया विज्ञापन, कंपनी की चालाकी पर कोर्ट भी रह गया हैरान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।