Vastu Tips Positive Energy
    Symbolic Photo Source - Google

    Vastu Tips Positive Energy: आजकल कई लोग अक्सर थकान, लो एनर्जी और घर में बार-बार किसी न किसी के बीमार पड़ने से परेशान रहते हैं। दवाइयों और लाइफस्टाइल चेंज के बावजूद जब समस्या बनी रहती है, तो कुछ लोग इसका कारण घर के माहौल और एनर्जी फ्लो को मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की दिशा, सफाई और एनर्जी बैलेंस सीधे तौर पर हमारे फिज़िकल और मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं, कि कुछ छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर घर के माहौल को ज्यादा पॉज़िटिव और हेल्दी बनाया जा सकता है।

    घर का प्रवेश द्वार पॉजिटिव एनर्जी का गेटवे-

    वास्तु में घर का मेन एंट्रेंस बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है, कि अगर प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में हो, तो पॉज़ीटिव एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है। इस जगह को हमेशा साफ, अव्यवस्था मुक्त और अच्छी तरह से प्रकाशित रखना चाहिए। कई लोग दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं, जिसे पॉज़िटिव वाइब्रेशन बढ़ाने वाला माना जाता है। रोजाना पानी देना और हल्की पूजा करना भी घर के माहौल को बेहतर बना सकता है।

    नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर हेल्थ और मेंटल क्लैरिटी के लिए खास

    घर का उत्तर-पूर्व कोना यानी नॉर्थ-ईस्ट दिशा वास्तु में बहुत खास मानी जाती है। इस जगह को हमेशा साफ और खुला रखना चाहिए। यहां भारी सामान या बाथरूम होना नकारात्मक माना जाता है। हल्के रंगों का इस्तेमाल इस एरिया को शांत और पॉज़िटिव बनाता है। कुछ लोग यहां समुद्री नमक का कटोरा रखते हैं, जिसे हर हफ्ते बदलना चाहिए। माना जाता है, कि इससे नेगेटिव एनर्जी कम होती है और नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है।

    बेडरूम का वास्तु अच्छी नींद और रिलैक्सेशन के लिए जरूरी

    अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती या बार-बार थकान महसूस होती है, तो आपके सोने की दिशा भी वजह हो सकती है। वास्तु के अनुसार सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखकर सोना बेहतर माना जाता है। बेड के सामने शीशा होना नींद में बाधा डाल सकता है, इसलिए उसे कवर या रिपोज़िशन करना चाहिए। भारी बीम के नीचे सोने से बचें, क्योंकि इससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। छोटे इनडोर प्लांट्स भी कमरे में शांति और बैलेंस ला सकते हैं।

    किचन का सही सेटअप-

    किचन को वास्तु में अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है। चूल्हे को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ideal माना जाता है और खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह होना अच्छा माना जाता है। किचन में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए, खासकर रात में गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए। लिकेज को तुरंत ठीक करना जरूरी है, क्योंकि यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है।

    बाथरूम और वेंटिलेशन-

    बाथरूम का सही स्थान और उसकी सफाई भी बहुत जरूरी है। इसे किचन या बेडरूम के सामने नहीं होना चाहिए और उपयोग के बाद दरवाजा बंद रखना चाहिए। उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा बाथरूम के लिए सही मानी जाती है। इसके अलावा घर में प्रोपर वेंटिलेशन जरूरी है। रोजाना खिड़कियां खोलने से फ्रेस एयर आती है और घर का माहौल हल्का और हेल्दी बना रहता है। बालकनी में विंड चम्स लगाना भी पॉज़िटिव वाइब्स बढ़ाने का एक तरीका माना जाता है।

    ये भी पढ़ें- 10 सेकंड में पता चल जाएगा दूध असली है या नकली, FSSAI ने बताया आसान घरेलू तरीका

    छोटी आदतें, बड़ा असर-

    वास्तु के अनुसार, रोजाना शाम को दिया जलाना, उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पानी पीना और घर के आसपास खट्टे पौधे रखना पॉज़िटिविटी बढ़ा सकता है। वहीं, घर के अंदर कैकटस जैसे पौधों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें नेगेटिव एनर्जी से जोड़ा जाता है।

    इन छोटे-छोटे बदलावों और डेली हैबिट को अपनाकर आप अपने घर को एक पॉज़ीटिव, शांत और हेल्दी स्पेस बना सकते हैं, जो धीरे-धीरे आपकी ज़िंदगी पर अच्छा असर डाल सकता है।

    ये भी पढ़ें- AC के बिना घर को ठंडा रखने के 8 आसान तरीके, बिजली बिल भी बचेगा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।