Aryaman Birla: भारतीय क्रिकेट जगत में एक ऐतिहासिक पल आया है। Royal Challengers Bengaluru यानी RCB को एक कंसोर्टियम ने 1.78 अरब डॉलर यानी करीब ₹16,660 करोड़ में खरीद लिया है, यह क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे फ्रेंचाइज़ी अधिग्रहणों में से एक है। यह पूरा सौदा नकद में हुआ है। मौजूदा मालिक United Spirits Limited ने मंगलवार को इस सौदे की आधिकारिक पुष्टि की। अब BCCI की मंज़ूरी के बाद यह कंसोर्टियम औपचारिक रूप से RCB की कमान संभालेगा।
आर्यमन बिड़ला कौन हैं नए चेयरमैन?
इस सौदे की सबसे दिलचस्प बात है, कि आर्यमन बिड़ला को RCB का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आर्यमन, अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ एक बड़े घराने के वारिस की नहीं है, यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने क्रिकेट के मैदान पर अपना सपना देखा, टूटा और फिर नई राह पर चल पड़ा।
क्रिकेटर से बिज़नेसमैन तक-
17 साल की उम्र में आर्यमन मुंबई छोड़कर मध्यप्रदेश क्रिकेट के लिए निकल पड़े। इससे पहले वो इंग्लैंड में वेस्ट हैंप्स्टिड Cricket Club और London Schools Cricket Association के साथ खेल चुके थे। 2016 में CK Nayudu Trophy में उन्होंने 9 पारियों में 3 शतकों के साथ 602 रन बनाए और 75.25 की औसत से रन चार्ट में सबसे ऊपर रहे।
2017 में Ranji Trophy में पदार्पण किया और Eden Gardens पर बंगाल के खिलाफ एक यादगार शतक जमाया, जिसने मध्यप्रदेश को ड्रॉ दिलाया। दिलचस्प बात यह है, कि उस दौरान उनके साथी खिलाड़ियों में अब RCB के कप्तान Rajat Patidar और Venkatesh Iyer भी थे। 2018 में Rajasthan Royals ने उन्हें चुना लेकिन दो सीज़न में वो एक भी मैच नहीं खेल पाए।
एनज़ाइटी ने तोड़ा पर हारे नहीं-
दिसंबर 2019 में महज़ 22 साल की उम्र में आर्यमन ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का ऐलान किया। वजह थी cricket से जुड़ी गंभीर anxiety। यह फैसला उस वक्त बड़ा चौंकाने वाला था लेकिन आर्यमन ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने भीतर की ताकत को कारोबार की दुनिया में लगाया। Harvard Business School से MBA, Bayes Business School से Global Finance में Master’s और मुंबई विश्वविद्यालय से कॉमर्स की डिग्री यह उनकी नई पारी की तैयारी थी।
ये भी पढ़ें- क्या IPL में इंडियन है गैरकानूनी ? केरल हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए मामला
बिज़नेस में जमाई धाक, अब cricket में वापसी-
आज आर्यमन Aditya Birla Management Corporation के बोर्ड में हैं और Grasim Industries तथा Aditya Birla Fashion & Retail में निदेशक पद पर हैं। सात साल बाद वो cricket में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार बल्लेबाज़ की भूमिका में नहीं बल्कि RCB के चेयरमैन के रूप में। उन्होंने कहा, “यह RCB के विकास की अगली पारी को आकार देने का सम्मान है। हम मैदान पर, समाज में और उन प्रशंसकों के लिए ‘Play Bold’ करते रहेंगे जो RCB को वो बनाते हैं जो वो है।”
ये भी पढ़ें- IPL 2026 का पूरा Schedule जारी, जानिए कब किस टीम का कहां होगा मैच



