Transgender Bill
    Photo Source - Google

    Transgender Bill: मंगलवार को लोकसभा में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े एक अहम बिल को पास कर दिया गया, जिसके बाद देशभर में बहस और तेज हो गई है। The Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill, 2026 को सरकार ने एक जरूरी सुधार बताते हुए पेश किया, वहीं विपक्ष ने इसे अधिकारों पर हमला करार दिया। यह बिल 2019 के कानून में बदलाव करता है और यह तय करने की कोशिश करता है, कि आखिर “ट्रांसजेंडर” की परिभाषा क्या होगी।

    सरकार का पक्ष-

    इस बिल पर चर्चा के दौरान सामाजिक न्याय मंत्री Virendra Kumar ने कहा, कि इसका मकसद सिर्फ उन लोगों को सुरक्षा देना है, जो वास्तव में सामाजिक भेदभाव और बहिष्कार का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले की परिभाषा काफी बोर्ड थी, जिससे असली जरूरतमंद लोगों तक फायदे सही से नहीं पहुंच पा रहे थे।

    सरकार का मानना है, कि अब एक क्लियर डायरेक्शन के जरिए यह सुनिश्चित किया जा सकेगा, कि योजनाओं का फायदा सही समुदाय तक पहुंचे। साथ ही, बिल में सजा को भी कड़ा किया गया है। अब गंभीर मामलों में अधिकतम सजा 14 साल तक हो सकती है, जो पहले सिर्फ 2 साल थी।

    क्या बदल जाएगा इस नए कानून से?

    इस संशोधन के तहत पहचान तय करने के लिए एक मेडिकल की व्यवस्था की जाएगी और जिला मजिस्ट्रेट के जरिए आइडेंटिटि कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा “किन्नर”, “हिजड़ा”, “अरावनी” जैसे कुछ पारंपरिक पहचान समूहों को कानून में शामिल किया गया है।

    सबसे बड़ा बदलाव यह है, कि अब सिर्फ सेल्फ-आइडेंटिफिकेशन यानी खुद की पहचान बताना काफी नहीं होगा। सरकार का कहना है, कि सिर्फ पर्सनल चॉइज़ के आधार पर किसी को इस श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सकता।

    विपक्ष का आरोप-

    इस बिल को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने इसे ट्रांसजेंडर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा, कि यह कानून लोगों से उनकी सेल्फ आइडेंटिटि छीनता है और उन्हें मेडिकल एग्ज़ामिनेशन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरने के लिए मजबूर करता है।

    कांग्रेस सांसद ज्योति मणि ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि बिना समुदाय से बातचीत किए ऐसा फैसला लेना लोकतंत्र के खिलाफ है। वहीं समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया ने सवाल उठाया कि अगर यह बिल समुदाय के हित में है, तो लोग सड़कों पर विरोध क्यों कर रहे हैं?

    ये भी पढ़ें- ढोंगी बाबा Ashok Kharat के घिनौने खेल का भांडा फोड़, यौन उत्पीड़न, CCTV ब्लैकमेल और..

    जमीनी हकीकत-

    इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा असर उस आम ट्रांसजेंडर व्यक्ति पर पड़ सकता है, जो पहले से ही समाज में अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। एक तरफ सरकार सुरक्षा और स्पष्टता की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ समुदाय को डर है, कि कहीं उनकी आजादी और पहचान सीमित न हो जाए।

    ये भी पढ़ें- भारत के पास कितना है तेल भंडार? PM Narendra Modi ने संसद में किया बड़ा खुलासा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।