Ashok Kharat
    Photo Source - Google

    Ashok Kharat: महाराष्ट्र में एक ऐसे शख्स का भंडाफोड़ हुआ है, जो खुद को ज्योतिषी और तांत्रिक बताता था और लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें लूटता और महिलाओं पर अत्याचार करता था। अशोक खरात जो खुद को “कैप्टन” कहता था और पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी था, उसके दफ्तर में रिमोट से चलने वाले नकली सांप, बाघ की खाल और तरह-तरह के तांत्रिक सामान रखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं।

    कैसे चुनता था अपना शिकार?

    जांच में सामने आया है, कि खरात पहले अपने शिकार की आर्थिक स्थिति का पता लगाता था। फिर उनके डर को हवा देता, चमत्कार का वादा करता और ₹100 की चीज़ को ₹1 लाख में बेचता। उसके दफ्तर में CCTV लगे थे और पुलिस को शक है, कि वो इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए करता था। राजनेता और VVIPs भी उसके ग्राहकों में थे, जो अब जांच के दायरे में हैं।

    परीक्षा से पहले बुलावा और फिर दरिंदगी-

    एक 28 वर्षीय छात्रा जो शादी के बाद दोबारा पढ़ाई शुरू कर रही थी, उसे खरात हर परीक्षा से पहले “आशीर्वाद” के बहाने बुलाता था। जब वो मना करती तो धमकी देता, कि उसके पति को बताएगा, कि उसका किसी से प्रेम संबंध है। जान से मारने की धमकी भी दी। डर की वजह से वो 2023 से दिसंबर 2025 तक बार-बार उत्पीड़न सहती रही।

    सात महीने की गर्भवती पर भी नहीं छोड़ा-

    एक महिला 7 महीने की गर्भावस्था में सुरक्षित प्रसव और पुत्र प्राप्ति के लिए आई थी। पति को बाहर बिठाया, कमरे की बत्ती बुझाई और मंत्र जाप के बहाने उस पर हमला किया। इस घटना ने उसे इतना तोड़ दिया, कि वो अवसाद में चली गई। बाद में पति को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

    जादुई पानी, जबरदस्ती गर्भपात और धमकियां-

    एक पीड़िता को “जादुई पानी” पिलाकर अंधेरे कमरे में हमला किया गया और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। एक अन्य महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और गर्भवती होने पर ज़बरदस्ती गर्भपात करवाया। कुछ पीड़िताओं ने बताया, कि खरात उन पर दबाव डालता था, कि वो अपने अमीर संपर्कों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाएं यानी एक पूरा गिरोह चला रहा था।

    ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar क्यों हुए गिरफ्तार? जानिए अधिकारी की आत्महत्या का पूरा मामला

    छात्राओं और पुरुषों को भी नहीं छोड़ा-

    खरात ने छात्राओं को भी निशाना बनाया, उन्हें यकीन दिलाता था, कि उसके अनुष्ठान से उनकी पढ़ाई सुधरेगी। कुछ पुरुष भी उसके शिकार बने अविवाहित और संपन्न पुरुष जो जीवनसाथी ढूंढने के लिए आते थे, उनसे भारी रकम वसूली जाती थी। हालांकि पुरुषों पर सीधे यौन उत्पीड़न के आरोप अभी तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

    ये भी पढ़ें- BJP नेता पर लगा 200 करोड़ का बंग्ला छुपाने का आरोप, जानिए पूरा मामला और सियासी असर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।