Viral Video: युद्ध के मैदान से हज़ारों किलोमीटर दूर कश्मीर की एक महिला ने ऐसा काम किया, जो दुनिया को रुला गया। उस महिला ने अपने पति की याद में संजोया हुआ सोना, जो उन्होंने 28 साल पहले खोया था, ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दिया। भारत में ईरानी दूतावास ने इस घटना को X पर साझा करते हुए लिखा, “आपके आंसू और पवित्र भावनाएं हमारे लिए सबसे बड़ी सांत्वना हैं।” यह एक महिला का दान नहीं था, यह दशकों की यादों और अपार प्रेम का समर्पण था।
मस्जिदों के बाहर लगे दान के स्टॉल-
यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है। कश्मीर के बडगाम और अन्य शिया-बहुल इलाकों में मस्जिदों के बाहर दान के स्टॉल लग गए हैं। लोग गहने, नकद पैसे, तांबे के बर्तन और यहां तक कि मवेशी तक दान कर रहे हैं। बडगाम के मोहसिन अली ने बताया कि मस्जिद इमाम ज़मान के बाहर स्टॉल लगाया गया है जहाँ माँएं और बहनें अपने गहने और घरेलू सामान लेकर आ रही हैं ताकि ईरान की मदद की जा सके।
A respected sister from Kashmir, donated the gold kept as a memento of her husband who passed away 28 years ago with a heart full of love and solidarity for the people of #Iran.
— Iran in India (@Iran_in_India) March 22, 2026
Your tears and pure emotions are the greatest source of comfort for the people of Iran and will never… pic.twitter.com/0zFcJwGhj0
बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक-
इस मदद की लहर में उम्र और लिंग का कोई भेद नहीं है। महिलाएं सोने के गहने और घरेलू सामान दे रही हैं। बच्चे अपनी जमा-पूंजी और जेब खर्च लेकर आ रहे हैं। युवा स्वयंसेवक ईद के बाद घर-घर जाकर मदद जुटा रहे हैं। रैनावाड़ी के निवासी अइजाज़ अहमद ने PTI से कहा, कि ईरान पर थोपे गए इस गैरकानूनी युद्ध ने भारी तबाही मचाई है और सभ्य दुनिया का फर्ज़ है, कि मदद के लिए आगे आए।
#WATCH | Budgam, Kashmir: Locals in Budgam have donated gold, silver, and cash to support Iran in the wake of the Gulf War crisis, showing their solidarity with Iran. pic.twitter.com/B8CfNMiCLi
— ANI (@ANI) March 22, 2026
ईरानी दूतावास ने मांगी थी मदद-
14 मार्च को ईरानी दूतावास ने SBI बैंक खाते की जानकारी साझा करते हुए भारतीयों से मानवीय सहायता देने की अपील की थी। लेकिन एक दिन बाद ही दूतावास ने बताया कि सामान्य बैंकिंग माध्यमों से पैसे आने में दिक्कत आ रही है। इसलिए उन्होंने नई दिल्ली में दूतावास में सीधे नकद योगदान देने का अनुरोध किया। ईरानी दूतावास ने भारत के लोगों के “उदार समर्थन” के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, लेकिन पिटने के बजाय उसके साथ ही बना.., देखें
भारत और ईरान के गहरे ऐतिहासिक रिश्ते-
यह मदद यूं ही नहीं उमड़ी। भारत में दुनिया के सबसे बड़े शिया मुस्लिम समुदायों में से एक रहता है, जिनके ईरान के साथ सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। पश्चिम एशिया में जैसे-जैसे संघर्ष गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे आम लोगों का यह प्यार और करुणा युद्ध की विभीषिका के बीच एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं। उस कश्मीरी विधवा के लिए वो सोना सिर्फ धातु नहीं था, वो उनके पति की याद थी, जो उन्होंने इंसानियत के लिए कुर्बान कर दी।
ये भी पढ़ें- Iran ने कैसे ढूंडा अदृश्य F-35 विमान? वायरल वीडियो में छुपा वो जवाब, जो अमेरिका नहीं बताना चाहता



