Iran Underground Missile City: दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इन दिनों जंग के मुहाने पर खड़ा है। ईरान की सेना ने गुरुवार को ऐलान किया, कि उसके पास बड़ी तादाद में “सुसाइड ड्रोन बोट” यानी पानी में चलने वाले विस्फोटक मानवरहित जहाज मौजूद हैं, जिन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है। सरकारी टेलीविजन पर एक भूमिगत परिसर का वीडियो जारी किया गया, जिसे अधिकारी “मिसाइल सिटी” कह रहे हैं।
इस वीडियो में लंबी-लंबी सुरंगें दिखती हैं, जिनमें नौसैनिक ड्रोन, जहाज-रोधी मिसाइलें और समुद्री बारूदी सुरंगें कतार में सजी हैं। एक तस्वीर में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के चित्र के नीचे ट्रेलर पर रखा एक नौसैनिक ड्रोन साफ दिखता है।
पानी के ऊपर दौड़ते हैं ये खामोश हत्यारे-
ये ड्रोन बोट पानी की सतह पर या उसके ठीक नीचे तेज रफ्तार से चलती हैं। इनमें विस्फोटक भरे होते हैं और टकराते ही ये फट जाती हैं। अब तक फारस की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर इन्हीं हथियारों से हमला हो चुका है। पहला हमला 1 मार्च को हुआ, जब मार्शल आइलैंड्स में पंजीकृत कच्चे तेल का टैंकर MKD VYOM ओमान के तट से 44 समुद्री मील दूर निशाना बना।
Iran published footage of underground tunnels stocked with naval drones, anti-ship missiles, and sea mines. Reuters reported, citing US officials, that Iran has mined the Strait of Hormuz with dozens of sea mines. #Iran pic.twitter.com/Kcwp5UqkXq
— NOELREPORTS 🇪🇺 🇺🇦 (@NOELreports) March 11, 2026
ब्रिटेन की समुद्री व्यापार एजेंसी ने बताया कि एक मानवरहित जलयान ने जहाज के जलरेखा के ठीक ऊपर टक्कर मारी जिससे इंजन कक्ष में विस्फोट और आग लग गई। इस हमले में एक नाविक की जान चली गई।
धमाके का वीडियो हुआ वायरल-
कुछ दिन बाद बहामास के झंडे तले चलने वाला टैंकर Sonangol Namibe इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास लंगर डाले था, तभी उस पर भी हमला हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छोटी स्पीडबोट जैसी चीज तेजी से टैंकर की तरफ जाती और उससे टकराते ही भारी धमाका होता दिखती है। काला धुआं आसमान में छा जाता है। टैंकर संचालक कंपनी ने बताया कि सभी 23 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
$200 प्रति बैरल दुनिया के लिए खतरे की घंटी-
यह तरीका नया नहीं है। यूक्रेन रूसी युद्धपोतों के खिलाफ और हूती विद्रोही लाल सागर में इसी तरह के ड्रोन इस्तेमाल कर चुके हैं। लेकिन अब ईरान का यह कदम पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाने की ताकत रखता है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का पांचवां हिस्सा यानी 20% तेल गुजरता है। ईरान ने धमकी दी है, कि वो इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर सकता है और चेतावनी दी है ,कि दुनिया को $200 प्रति बैरल तेल के लिए तैयार रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या सच में इजरायल ने तेहरान में उत्तर कोरिया के दूतावास पर हमला किया? जानिए पूरा मामला
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे इस तनाव में बुधवार को व्यापारिक जहाजों पर हमलों के बाद होर्मुज से गुजरने वाला यातायात लगभग ठप हो गया। यह लड़ाई अब सिर्फ सरहदों की नहीं, बल्कि दुनिया की तेल रसद की भी है।
ये भी पढ़ें- Iran ने Us और Israel के सामने जंग खत्म करने के लिए रखी ये तीन बड़ी शर्तें



