Gas Cylinder Black Marketing: 13 मार्च 2026 पिछले कुछ दिनों से WhatsApp पर गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक, लोग घबराहट में एक-दो महीने पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है, कि सरकार और तेल कंपनियों का साफ कहना है, कि घरेलू उपयोग के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। जो अफरातफरी दिख रही है, वो असली किल्लत की वजह से नहीं, बल्कि घबराहट और अफवाहों की देन है।
सरकार ने पहले ही उठाए कदम-
हां, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर थोड़ा दबाव जरूर आया है। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने 8 मार्च 2026 को एक आदेश जारी करते हुए, सभी रिफाइनरियों को उत्पादन 28% तक बढ़ाने और उसका पूरा हिस्सा घरेलू रसोई के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बयान देकर देशवासियों को भरोसा दिलाया और प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा, कि जो लोग घबराहट फैला रहे हैं, वो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
होटल-रेस्तरां पर लगाम-
सरकार ने होटलों और रेस्तराओं जैसे व्यावसायिक उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति उनकी औसत मासिक खपत के 20% तक सीमित कर दी है। इसी वजह से कुछ रेस्तरां बंद हो गए या बिजली के चूल्हे पर आ गए, जिसे देखकर आम लोगों में डर और बढ़ गया। लेकिन यह कदम असल में घरों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। बुकिंग से डिलीवरी तक का समय अभी भी करीब ढाई दिन है, जो पहले जैसा ही है।
कालाबाजारी में ₹5,000 तक बिक रहा सिलेंडर-
सबसे चिंताजनक बात यह है, कि इस घबराहट का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर सिलेंडर ₹1,500 से ₹5,000 तक कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं। सरकार ने राज्यों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अगर आपका वितरक अधिक पैसे मांगे या किल्लत का बहाना बनाए, तो इंडेन, भारत गैस या HP Gas के आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
ये भी पढ़ें- कैसे लगी Delhi के फिश मार्केट में आग? लापरवाही या श़ाजिस? जानिए मामला
क्या करें, क्या न करें-
घबराएं नहीं, जल्दबाजी में बुकिंग बिल्कुल न करें, इससे सिर्फ कालाबाजारियों को फायदा होता है। पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा जानकारी देखते रहें। आपकी रसोई सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ की Monalisa की शादी पर बवाल, VHP ने दर्ज कराई शिकायत, नाबालिग…



