Delhi Fish Market Fire
    Photo Source - Google

    Delhi Fish Market Fire: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास मटियाला इलाके में बुधवार-गुरुवार की आधी रात को बड़ी तबाही हुई। यहां के मछली मार्केट में अचानक भीषण आग लगी और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों में घिर गया। रात के करीब 11:55 बजे दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 23 दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। राहत की बात यह रही, कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।

    कई दुकानें और झुग्गियां आग की चपेट में-

    पुलिस के मुताबिक, इस आग में कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और पास की कुछ झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गईं। फायर फाइटर्स ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। यह पूरा मामला उस इलाके का है, जो पिछले कुछ हफ्तों से वैसे भी काफी तनावपूर्ण माहौल में है।

    होली के रंग में खून का दाग-

    यह आग की घटना उस वक्त और भी संवेदनशील हो जाती है, जब हम इसके बैग्राउंड को समझते हैं। इसी महीने 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में 26 साल के तरुण की बेरहमी से पिटाई करके हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है, कि तरुण के परिवार की एक लड़की ने जब पानी वाला गुब्बारा फेंका, तो वो पड़ोस की एक महिला पर जा गिरा। इसी छोटी सी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा और तरुण को इतनी बुरी तरह पीटा गया, कि वो बच नहीं सका।

    हिंसा के बाद इलाके में तनाव-

    तरुण की हत्या के बाद उत्तम नगर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी। अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 14 वयस्क हैं (तीन महिलाओं समेत) और दो नाबालिग भी शामिल हैं। इस केस में हत्या की धाराओं के साथ-साथ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के सख्त प्रावधान भी लगाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Iran War का असर भारत की रसोई तक! गैस सप्लाई को लेकर सरकार ने लिए 4 बड़े फैसले

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाह को किया खारिज-

    इस बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से वायरल हुई, कि इस मामले से जुड़ा एक नाबालिग लापता है। दिल्ली पुलिस के DCP (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बुधवार को इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया, कि वह नाबालिग 5 मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसे ज्वेनिल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करके ऑबरज़र्वेशन में भेज दिया गया है। DCP ने यह भी साफ चेतावनी दी, कि झूठी अफवाह फैलाना एक आपराधिक कृत्य है और पुलिस ऐसे लोगों को ट्रैक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रख रही है।

    ये भी पढ़ें- अब Delhi में नहीं मिलेगा स्ट्रीट फूड? LPG गैस की वजह से परेशान हैं वेंडर्स

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।