Monalisa and Farman Khan
    Photo Source - Google

    Monalisa and Farman Khan: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी अब विवादों में घिर गई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की केरल इकाई ने गुरुवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक और पूवर थाने के प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है। VHP का आरोप है, कि मोनालिसा अभी नाबालिग है और इसलिए यह शादी गैरकानूनी है। VHP केरल के महासचिव अनिल विलायिल ने यह शिकायत दर्ज कराई और बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत जांच की मांग की है।

    क्या है VHP का आरोप?

    VHP ने अपनी शिकायत में कहा है, कि मोनालिसा और मोहम्मद फरमान खान के बीच हुई यह अंतरधार्मिक शादी इसलिए अवैध है, क्योंकि दुल्हन की उम्र 18 साल से कम है। संगठन ने जोड़े के साथ-साथ मंदिर प्रशासन और कथित राजनीतिक संरक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। VHP ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उस वीडियो को सबूत बताया है, जिसमें 21 जनवरी 2025 को मोनालिसा का 16वां जन्मदिन मनाया जा रहा था। यह शादी 11 मार्च 2026 को अरुमनूर के श्री नारायण गुरु मंदिर में हुई थी।

    राजनेताओं की मौजूदगी पर भी उठे सवाल-

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है, कि इस शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद ए. ए. रहीम और पार्टी के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन की मौजूदगी रही। इन नेताओं की शादी में शिरकत ने मामले को और राजनीतिक रंग दे दिया है।

    जोड़े का जवाब मोनालिसा 18 साल की है-

    दूसरी तरफ मोनालिसा और फरमान खान ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने इंदौर, मध्य प्रदेश से जारी जन्म प्रमाण पत्र पेश किया है, जिसके अनुसार मोनालिसा का जन्म 1 जनवरी 2008 को हुआ था, यानी अभी वो 18 साल की हैं। शादी से एक दिन पहले बुधवार सुबह दोनों थम्पनूर थाने गए थे और सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने परिवार को बताया, कि मोनालिसा 18 साल की हैं और अपनी मर्जी से किसी के साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं।

    ये भी पढ़ें- Iran War का असर भारत की रसोई तक! गैस सप्लाई को लेकर सरकार ने लिए 4 बड़े फैसले

    कैसे हुई मुलाकात?

    मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं और 2025 के कुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचते हुए वायरल हुई थीं। बाद में वो पूवर में एक फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आईं, जहां फरमान खान मुख्य भूमिका में थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं और करीब एक साल से अलुवा में रहते हुए तमिल और मलयालम लघु फिल्मों में काम कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- कैसे लगी Delhi के फिश मार्केट में आग? लापरवाही या श़ाजिस? जानिए मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।