Sunidhi Chauhan
    Photo Source - Google

    Sunidhi Chauhan: लखनऊ में 7 मार्च को हुए अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर गायिका सुनिधि चौहान रोते-रोते स्टेज पर माफी मांगने लगीं। गले की तकलीफ के बावजूद उन्होंने शो जारी रखा और फैंस के लिए गाती रहीं। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    लखनऊ में रुक गया शो-

    कूलब्रीज रिसोर्ट्स, लखनऊ में हुए इस कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान ने बीच परफॉर्मेंस में रुककर दर्शकों से दिल की बात कही। उन्होंने कहा, “I have a terrible throat, आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है। But I know you are with me, and I want to still do this। ओह माय गॉड, ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ और यह बहुत शर्मनाक है। मुझे माफ करो। मैं हमेशा 100% देना चाहती हूँ।” यह कहते-कहते उनकी आंखें भर आईं और दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

    माफी मांगी, पर हार नहीं मानी-

    सुनिधि ने फैंस से गुजारिश की, कि वो उनकी इस हालत में उनके साथ बने रहें। उन्होंने कहा, “Maybe it won’t be that, so please already forgive me। I am just going to move on। Thank you so much for your love।” इन शब्दों ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। तकलीफ में होने के बावजूद उन्होंने स्टेज नहीं छोड़ा और गाती रहीं। यही जज्बा देखकर वहां मौजूद हजारों दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और लोग सुनिधि की इस हिम्मत की तारीफ करने लगे।

    आई एम होम इंडिया टूर-

    सुनिधि इन दिनों अपने ‘आई एम होम इंडिया टूर 2025-26’ के तहत पूरे देश में कॉन्सर्ट कर रही हैं। इस दौरे की शुरुआत 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से हुई थी और इसके बाद दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर जैसे बड़े शहरों में शो किए गए। अब इस शानदार दौरे का आखिरी पड़ाव 14 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिका ग्राउंड में होगा। कोलकाता के फैंस बेसब्री से इस आखिरी शो का इंतजार कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- UK07 Rider ने की Instagram Live पर आत्महत्या की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

    दो दशकों की वो आवाज जो कभी नहीं थकती-

    पिछले दो दशकों में सुनिधि चौहान ने खुद को हिंदी फिल्म संगीत की सबसे दमदार आवाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। धमाकेदार डांस नंबर हों या दिल को छू लेने वाले नग्मे, सुनिधि की आवाज हर रंग में ढल जाती है। उनके लाइव कॉन्सर्ट अपनी ऊर्जा और दर्शकों से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ में जो हुआ वो सिर्फ एक भावुक पल नहीं था, बल्कि यह उस फनकार की असली पहचान थी, जो अपने चाहने वालों के लिए हर हाल में अपना सब कुछ दे देती है।

    ये भी पढ़ें- Badshah ने सारे प्लेटफॉर्म से वापस लिया अपना Tateeree गाना? कहा मुझे माफ कर…

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।