Viral Video: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बापुलापाडु मंडल के वीरावल्ली जिला परिषद हाई स्कूल में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब 10वीं के एक छात्र ने अपने टीचर पर हाथ उठा दिया। स्कूल के अंदर हुई, इस घटना ने वहां मौजूद बच्चों और स्टाफ को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
उस दिन स्कूल में क्या हुआ?
बताया जा रहा है, कि टीचर ने किसी बात को लेकर उस छात्र को डांटा। शुरुआत में यह एक आम चेतावनी थी, जैसी अक्सर स्कूलों में दी जाती है। लेकिन देखते-देखते बात बढ़ गई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान छात्र ने टीचर को मुक्का मार दिया, जिससे पूरे स्कूल में अफरा-तफरी फैल गई।
वीरावल्ली हाई स्कूल का एक छात्र खुलेआम आगे बढ़कर अपने शिक्षक का सम्मान करते हुए देखा गया।
आज के समय में जब बच्चों में संस्कार कम होते जा रहे हैं, ऐसे उदाहरण सच में सराहनीय हैं। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी समाज में मजबूत हों।
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) March 6, 2026
वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें-
घटना के कुछ ही देर बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इस वीडियो में साफ दिखता है, कि मारपीट से पहले छात्र और टीचर के बीच किस तरह बहस हुई। वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ गई। अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर जमकर चर्चा होने लगी।
छात्र का दावा-
घटना के बाद छात्र की तरफ से एक बयान सामने आया, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया। छात्र ने कहा, कि उसने इसलिए हाथ उठाया, क्योंकि टीचर ने बहस के दौरान उसकी मां के बारे में अपमानजनक बातें कही थीं। इस दावे ने समाज में दो अलग राय बना दीं, कुछ लोग छात्र के साथ खड़े नजर आए, तो बहुत से लोगों ने टीचर के साथ ऐसे बर्ताव की कड़ी निंदा की।
ये भी पढ़ें- Viral Video: बेटी को परेशान कर रहा था छात्र, तो पिता ने कॉलेज जाकर की सरेआम पिटाई, देखें
पुलिस और शिक्षा विभाग का एक्शन-
स्कूल प्रशासन ने तुरंत शिक्षा विभाग और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छात्र को पूछताछ और काउंसलिंग के लिए बुलाया। अधिकारियों ने बताया, कि चूंकि छात्र नाबालिग है और आने वाले बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहा है, इसलिए मामले को सावधानी से संभाला जा रहा है। शिक्षा विभाग ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल में 10वीं के छात्र ने टीचर को सबके सामने मारा मुक्का, देखें वीडियो हो रहा वायरल



