Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग किस हद तक जा सकते हैं, यह वीडियो देखकर आंखें फटी रह जाती हैं। इंस्टाग्राम यूज़र कृष्णाचंद निषाद ने एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते पूरे इंटरनेट पर फैल गया। इसमें एक युवक चलती ट्रेन के खुले दरवाज़े पर खड़ा होकर रील बनाने की कोशिश कर रहा था और अगले ही पल, जो हुआ वो किसी के लिए भी सबक है।

    दोस्त अंदर से शूट कर रहा था-

    वीडियो में साफ दिखता है, कि युवक ट्रेन के दरवाज़े पर खड़ा है और उसका शरीर बाहर की तरफ झुका हुआ है। अंदर बैठा उसका दोस्त मोबाइल से यह सब रिकॉर्ड कर रहा था। युवक पोज़ के लिए तैयार हो रहा था। रील अच्छी बने इसके लिए वो और बाहर झुकता जा रहा था। उसने एक बार नज़र पटरी की तरफ डाली, शायद यह देखने के लिए, कि सामने से कोई ट्रेन तो नहीं आ रही। लेकिन इसी चक्कर में वो यह भूल गया, कि पटरी के किनारे खड़े खंभे भी उतने ही खतरनाक हो सकते हैं।

    एक पल में सब बदल गया-

    जैसे ही वो और आगे झुका धड़ाम। उसका सिर सीधे एक खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी, कि वो तुरंत ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। वीडियो उसी पल खत्म हो जाता है। आगे क्या हुआ, युवक की हालत कैसी है, इसका कोई जवाब वीडियो में नहीं है। लेकिन टक्कर की जो आवाज़ और झटका दिखा, उसे देखकर देखने वालों की सांसें रुक गईं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा, कि वीडियो देखकर दिल बैठ गया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेशी महिला ने क्यों कहा भारत में मत खेलो होली? वायरल वीडियो से मचा बवाल

    रेलवे बार-बार चेतावनी देता है-

    रेलवे और सुरक्षा विशेषज्ञ बार-बार कहते हैं, कि चलती ट्रेन के दरवाज़े पर खड़े होना, बाहर झुकना या वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। पटरी के किनारे खंभे, सिग्नल और बिजली के तार इतने पास होते हैं कि ज़रा सी चूक मौत बन सकती है। यह वीडियो उसी की एक और दर्दनाक मिसाल है। एक रील के लिए ज़िंदगी दांव पर लगाना, क्या इतने लाइक्स की ज़रूरत है?

    ये भी पढ़ें- Holi पर हुई शर्मनाक हरकत, गाय को ज़बरदस्ती पिलाई शराब, वीडियो देख भड़के लोग

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।