Viral Video: होली रंग, खुशी और प्यार का त्योहार। पूरे देश में लोग इस दिन गाते हैं, नाचते हैं, मिठाई खाते हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आगमन का संदेश लेकर आता है। लेकिन इस बार होली के रंगों के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। इस क्लिप में कुछ नशे में धुत लड़के एक बेजुबान गाय के साथ बेहद शर्मनाक और क्रूर व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई।
वीडियो में क्या हुआ?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि रंगों से सराबोर और नशे में चूर कुछ लड़के सड़क पर होली खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर चल रही एक गाय को पकड़ लिया। उन्होंने जबरदस्ती उसका मुंह पकड़ा, गर्दन ऊपर उठाई और पूरी बोतल गाय के गले में उंडेल दी। यह नजारा देखकर किसी का भी दिल कांप जाए। किसी ने यह पूरा वाकया कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो देखते-देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया।
इतने पर ही नहीं रुके ये लड़के-
जो बात इस पूरे मामले को और ज्यादा दर्दनाक बनाती है, वो यह है, कि शराब पिलाने के बाद भी इन लड़कों की हरकतें नहीं रुकीं। उन्होंने उस बेजुबान गाय को एक गाड़ी से बांध दिया और कई लोग उस गाड़ी पर बैठ गए। नशे में चूर गाय को उस भारी बोझ के साथ खींचने पर मजबूर किया गया। एक तरफ जहां पूरा देश होली की खुशियां मना रहा था, वहीं इन लड़कों ने एक मासूम जानवर पर इस तरह जुल्म ढाया, जो किसी से भी बर्दाश्त नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Israel हमलों में कैसे बीत रही जनता की ज़िंदगी, शेल्टर में रह रहे परिवार ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा-
यह वीडियो Instagram के “naughtyworld” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट होते ही लाखों लोगों ने इसे देखा और रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, कि ऐसा वीडियो देखकर इंसानियत पर शर्म आती है। दूसरे ने कहा, कि जो लोग गाय को माता मानते हैं, वही उसके साथ ऐसा सलूक करें, यह शर्मनाक है। कई लोगों ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, कि बेजुबान जानवरों पर जुल्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पार्क में आदमी ने महिला को मारे 30 से 40 थप्पड़, देखें वीडियो हो रहा वायरल



