Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क, जिसे लोग जापानी पार्क के नाम से जानते हैं, वहां उस दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर रूह कांप जाए। एक लड़का और लड़की पार्क की एक बेंच पर बैठे थे। बात करते-करते माहौल गरम हुआ और देखते ही देखते लड़के ने लड़की पर हाथ उठा दिया। पास की बेंच पर बैठे एक शख्स ने जब यह सब देखा, तो उसने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसने बताया, कि जब तक उसने रिकॉर्डिंग शुरू की, तब तक वो लड़का उस लड़की को 30 से 40 थप्पड़ पहले ही जड़ चुका था।

    वीडियो में दिखा जो, उसने झकझोर दिया सबको-

    वीडियो में साफ दिख रहा है, कि लड़का गुस्से में चिल्ला रहा है और लड़की चुपचाप सहती रही। कुछ ही पलों में वो उठा और उसने एक और थप्पड़ जड़ दिया। सबसे दुखद बात यह रही, कि आसपास लोग मौजूद थे, सब देख रहे थे, लेकिन किसी ने बीच में आने की हिम्मत नहीं दिखाई। वीडियो बनाने वाले शख्स ने इस रिश्ते को “toxic” बताया और कहा, कि हालात देखकर उसे डर लग रहा था।

    सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा-

    जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। हजारों लोगों ने उस लड़के की कड़ी निंदा की। साथ ही उन तमाशबीनों पर भी सवाल उठे जो सब कुछ देखते रहे पर चुप रहे। कई लोगों ने कहा कि यह कोई आपसी झगड़ा नहीं बल्कि खुलेआम मारपीट का मामला है और इसे “personal matter” कहकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। लोगों ने पुलिस से मांग की, कि दोनों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: ब्रज की होली में महिलाओं से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल, बुरा न मानो की आड़ में..

    क्या पुलिस ने लिया संज्ञान?

    अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, कि इस मामले में कोई FIR दर्ज हुई है या नहीं और पुलिस ने उस लड़के की पहचान की है या नहीं। लड़की की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादियों में नाचता Gorilla हुआ वायरल, लोग बोले खाने में समझौता मंजूर, लेकिन शादी ये ज़रुर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।