Viral Video: होली बस कुछ ही दिन दूर है और पूरे देश में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश का ब्रज क्षेत्र, तो वैसे भी होली के लिए दुनियाभर में मशहूर है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और गोकुल जैसे शहरों में हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक लठमार होली और फूलों की होली का हिस्सा बनने आते हैं।
यह क्षेत्र भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है और यहां की होली का रंग ही अलग है। लेकिन इस बार उत्सव की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने सबका ध्यान एक गंभीर और चिंताजनक मुद्दे की तरफ खींच लिया है।
वायरल वीडियो ने उड़ाई सबकी नींद-
सोशल मीडिया पर घूम रहे इन वीडियो में ब्रज होली के दौरान भीड़भरी गलियों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार साफ दिखता है। वीडियो में देखा जा सकता है, कि रंग उड़ाने की आड़ में कुछ पुरुष महिलाओं को छू रहे हैं, उनके हाथ पकड़ रहे हैं और कपड़े खींच रहे हैं। कई महिलाएं अपना चेहरा दुपट्टे से ढकती दिख रही हैं, शायद रंग से नहीं, बल्कि इस अनचाहे स्पर्श से खुद को बचाने की कोशिश में। यह नजारा देखकर मन में गुस्सा और शर्म दोनों एक साथ उठते हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा-
वीडियो सामने आते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, कि यह जश्न नहीं बल्कि गुनाह है और कोई भी त्योहार या परंपरा इस तरह के व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकती। किसी ने इसे “ब्रज की होली का काला पहलू” कहा। मथुरा के एक गांव में पले-बढ़े एक युवक ने खुद लिखा, कि वो एक मर्द होकर कह रहा है, होली पर महिलाएं ब्रज जाने से बचें। कई लोगों ने यह भी कहा, कि “बुरा न मानो होली है” का नारा अब हैरेसमेंट के लिए ढाल नहीं बन सकता।
Beautiful culture sarrrrr. We worship women sarrrr. 5000 years old sarrrrr.
— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) February 27, 2026
Look how they are targeting the particular body parts of women.
Dear women, avoid going to Braj during Holi. Saying it as a guy born & brought up in a village of Mathura. pic.twitter.com/cauIA1opJS
जिम्मेदारी महिलाओं पर नहीं, गलत करने वालों पर डालो-
जैसे-जैसे बहस बढ़ी, कुछ लोगों ने सुझाव दिया, कि महिलाओं को भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। लेकिन इस सोच का भी जमकर विरोध हुआ। लोगों ने कहा, कि सार्वजनिक जगहें सबके लिए हैं और गलती करने वाले पर जिम्मेदारी डालने की बजाय पीड़ित को घर में बंद करने की सलाह देना असली समस्या से आंखें चुराना है। एक महिला ने लिखा, कि यह सोच कि महिलाएं घर पर रहें, तो सुरक्षित रहेंगी, यही सोच सबसे बड़ी परेशानी है।
"Dark side of Braj Ki Holi." 🚩🤡
— Mission Ambedkar (@MissionAmbedkar) February 27, 2026
Our humble advice to women: please stop
going to Barsana & Vrindavan to witness Holi there. Stay away if people are just looking for an excuse to harass women.
"Bura Na Mano Holi Hai" chanting must not be used to justify harassing women. pic.twitter.com/CrWHqCzPCZ
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेशी महिला टूरिस्ट से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पीछा कर मांगता..
हर साल उठता है यही सवाल-
दुखद बात यह है, कि यह कोई नई समस्या नहीं है। पिछले कई सालों से होली के दौरान इस तरह के वीडियो और चर्चाएं सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस बदलाव अभी तक नहीं आया। होली रंगों, खुशियों और संस्कृति का त्योहार है, इसे डर और असुरक्षा का पर्याय नहीं बनने देना चाहिए। असली होली वही है, जहां हर कोई बिना किसी डर के रंग खेल सके।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादियों में नाचता Gorilla हुआ वायरल, लोग बोले खाने में समझौता मंजूर, लेकिन शादी ये ज़रुर



