Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखकर मन में गुस्सा और शर्म दोनों एक साथ आते हैं। मुंबई की भीड़भरी सड़कों पर एक विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ जो हुआ, वो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। यह वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ और फिर X पर इस कदर फैला, कि देखते ही देखते ट्रेंड करने लगा।
मना करने पर भी नहीं माना-
वीडियो में दिख रही महिला की पहचान Ines Faria के रूप में हुई है, जो अकेले घूमने की शौकीन एक विदेशी ट्रैवलर हैं। वो सेल्फी स्टिक से अपना वॉग बना रही थीं, तभी पीछे से एक शख्स आया और सेल्फी की जिद करने लगा। वीडियो में उसकी आवाज साफ सुनाई देती है, “Ma’am please ma’am, ek selfie, 2 second bhi nahi lagenge।”
Ines ने साफ मना किया, उनकी दोस्त ने भी कहा, “Go away”, लेकिन वो शख्स रुकने का नाम नहीं ले रहा था। यहां तक, कि उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया। Ines का कहना है, कि ये लोग उनका और उनकी दोस्त का पूरे 15 मिनट तक पीछा करते रहे।
धक्का देकर बनाई दूरी-
जब बात बहुत बढ़ गई, तो Ines को मजबूरन उस शख्स को धक्का देकर खुद के लिए जगह बनानी पड़ी। इसके बाद वो वहां से गया। Ines ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, कि वो दो महीनों से भारत में हैं और उनका अनुभव ज्यादातर खूबसूरत, दयालु और गर्मजोशी से भरा रहा है, लेकिन उस दिन सब अलग था।
उन्होंने आगे लिखा, कि बार-बार मना करने के बावजूद पीछा करना अनकम्फर्टेबल और ओवरवैल्मिंग लगने लगा था। उनका यह भी कहना था, कि “No” अपने आप में एक पूरा जवाब है और अपनी सुरक्षा और सहूलियत हमेशा पहले आती है।
ये भी पढ़ें- Kolkata Earthquake: यूनियन मिनिस्टर दे रहे थे भाषण, तभी आया भूकंप, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग-
इस वीडियो ने ऑनलाइन जबरदस्त आक्रोश पैदा किया है। हजारों लोग इसे शेयर कर मुंबई पुलिस को टैग कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं, कि इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं। लोग सवाल पूछ रहे हैं, कि आखिर एक विदेशी मेहमान को हमारे देश में इस तरह के बुरे अनुभव से क्यों गुजरना पड़े?
ये भी पढ़ें- Viral Video: आप शिक्षा मंत्री हैं, हिंदी में बोलने को कहने पर छात्रा का जवाब हुआ वायरल



