Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: भारत घूमने आई जर्मनी की एक लड़की के साथ ऐसा हादसा हुआ, कि उसकी सांसें अटक गईं। बर्लिन की 29 साल की जेनिफर अपनी भारत यात्रा का मजा ले रही थी, कि अचानक उसका पर्स गुम हो गया। पर्स में उसका इकलौता क्रेडिट कार्ड था। अब सोचिए, विदेश में हो और पैसे खत्म, कितनी बड़ी मुसीबत होगी। लेकिन जो इसके बाद हुआ, वो इतना दिल छू लेने वाला था।

    घबराहट से पसीना आ गया-

    जेनिफर ने अपनी कहानी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सबको बताई। वीडियो में वो बताती है, कि जब उसे पता चला कि क्रेडिट कार्ड गुम हो गया है, तो वो पूरी तरह घबरा गई। उसके पास पैसे नहीं थे, ATM से निकाल नहीं सकती थी, होटल का बिल कैसे देगी, खाना कैसे खाएगी, कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऐसे में किसी का भी दिमाग खराब हो जाए।

    भारतीय दोस्त बने फरिश्ते-

    लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जो जेनिफर ने सोचा भी नहीं था। उसके भारतीय दोस्तों को जैसे ही पता चला, सब एक साथ उसकी मदद के लिए आ गए। जेनिफर ने वीडियो में लिखा है, “भारतीय दोस्तों को कभी कम मत समझो, वो मदद के लिए कितना आगे आते हैं।” उसने अपने फोन की व्हाट्सएप चैट दिखाई, जिसमें उसके सभी दोस्त लगातार पूछ रहे थे, “तुम ठीक हो? पैसे चाहिए? हम भेज देते हैं। कितने चाहिए बताओ।”

    जेनिफर बताती है, कि उसे एक सेकंड के लिए भी चिंता नहीं करनी पड़ी। सभी दोस्तों ने मिलकर उसे इतने पैसे दे दिए, कि वो अपना पूरा ट्रिप आराम से पूरा कर सके। वो कहती है, “मैंने कभी इतना शानदार हैल्पिंग सिस्टम नहीं देखा। मुझे अकेला बिल्कुल नहीं लगा।” बाद में जेनिफर ने सबको पैसे वापस भी कर दिए, लेकिन इस घटना ने उसका दिल जीत लिया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर कर था आदमी, ऐसे खुली पोल

    लाखों लोगों ने देखा वीडियो-

    यह वीडियो दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर आया और अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, “भारतीय आतिथ्य का कोई मुकाबला नहीं। अच्छा हुआ सब ठीक हो गया तुम्हारे साथ।”

    एक और यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया, “मैं जब पहली बार भारत आई, तो बेंगलुरु की बस में मेरा पर्स गिर गया। उसमें क्रेडिट कार्ड और ऑफिस का आईडी कार्ड था। जिस बंदे को मिला, वो अगली सुबह सीधे मेरे ऑफिस आकर वापस कर गया।” कुछ लोगों ने मजाक में कहा, “जर्मन लड़की हिंदी एसेंट में बोल रही है, यह ज्यादा मजेदार लग रहा है।”

    ये भी पढ़ें- Humanoid Robots: चीन के मंदिर में मोंक्स के साथ कुंग-फू करते दिखे रोबोट्स, वीडियो देख दुनिया हैरान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।