Mobile Ban in Schools
    Photo Source - Google

    Mobile Ban in Schools: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। यह घोषणा बिलासपुर जिले के घुमारवीं में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान की गई।

    वर्ल्ड क्लास एजुकेशन-

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, कि राज्य सरकार विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो छात्रों को ग्लोबल स्टेज पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगी। सुक्खू ने खुद सरकारी स्कूल सिस्टम से पढ़े होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    नियम तोड़ने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना-

    मुख्यमंत्री ने सख्त एन्फोर्समेंट उपायों का विवरण देते हुए कहा, कि जिस भी छात्र के पास फोन पाया जाएगा, उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और डिवाइस को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा माता-पिता को स्कूल में अनिवार्य काउंसलिंग सेशन में भाग लेना होगा। लंबी अवधि की कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग को बार-बार उल्लंघन से निपटने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर ड्राफ्ट करने का काम सौंपा गया है।

    मोबाइल से पढ़ाई में आती है बाधा-

    सुक्खू ने कहा, कि यह देखा गया है, कि लंच ब्रेक और स्कूल के घंटों के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल छात्रों का ध्यान पढ़ाई और इंटरपर्सनल ग्रोथ से भटकाता है। मोबाइल फोन की लत बच्चों को न केवल पढ़ाई से दूर करती है, बल्कि उनके सामाजिक विकास में भी बाधा डालती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

    महिला एथलीट्स को मिलेगा रोजगार-

    मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल पर भी जोर दिया। उन्होंने घोषणा की, कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की उन महिला एथलीट्स को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, जिन्होंने हाल ही में एशियन गेम्स में भाग लिया है। नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये के कैश प्राइज की भी घोषणा की।

    ये भी पढ़ें- NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें रजिस्ट्रेशन डेट, फीस और नया प्रोसेस

    स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस-

    इवेंट के दौरान सुक्खू ने कई इंफ्रास्ट्रक्चर लक्ष्यों को रेखांकित किया, जिसमें इंडोर स्टेडियम और स्थानीय स्कूल बिल्डिंग को अगले साल के भीतर तेजी से पूरा करना शामिल है। उन्होंने मोरसिंगी में एक नई गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की भी घोषणा की। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल फाइनल मैच में राजस्थान को हराने के बाद हिमाचल प्रदेश टीम ने गोल्ड मेडल हासिल करके समापन किया। हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में देश भर की 30 टीमों ने भाग लिया।

    ये भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ कमाई! Sarkari Internship स्कीम्स से हर महीने पाएं 5,000 से 10,000 रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई

    By Juliee Chaurasia

    जूली चौरसिया एक अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो समसामयिक घटनाओं, ज्योतिष, ऑटोमोबाइल, वायरल खबरों और सामाजिक मुद्दों पर सरल और तथ्यात्मक लेखन के लिए जाने जाते हैं। इन्हें जटिल विषयों को भी आसान और पाठकों से जुड़ी भाषा में प्रस्तुत करने की विशेष कला आती है।डिजिटल मीडिया में कई वर्षों का अनुभव रखते हुए, ये हमेशा ट्रेंडिंग और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक तेजी और सटीकता के साथ पहुँचाने पर जोर देते हैं। इनका उद्देश्य है कि हर खबर सिर्फ सूचना न दे, बल्कि पाठकों को समझ और जागरूकता भी प्रदान करे।