Viral Video: जब हम सड़क पर बैठे भिखारियों को पैसे मांगते हुए देखते हैं, तो अक्सर हमारी पहली सोच होती है, कि ये गरीब, बेघर और टेक्नोलॉजी से दूर हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपकी सोच बदल सकता है। इस वायरल क्लिप में एक सड़क पर लेटा हुआ भिखारी Swiggy से खाना ऑर्डर करता है।
खुद डिलीवरी बॉय भी हैरान रह गया, जब उसने ऑर्डर डिलीवर किया। वीडियो देखकर ये साफ दिखता है, कि अक्सर हमारी धारणाएँ सिर्फ बाहर की नजर पर आधारित होती हैं।
डिलीवरी बॉय की उलझन-
डिलीवरी बॉय ऑर्डर की लोकेशन पर पहुंचता है और ग्राहक को खोजने लगता है। कॉल पर ग्राहक का पता पूछने पर भिखारी जवाब देता है, “मैं लेटा हूँ।” इस जवाब ने डिलीवरी एजेंट को पूरी तरह चौंका दिया।
भिखारी की सहजता और आत्मविश्वास ने न केवल डिलीवरी बॉय, बल्कि इंटरनेट यूजर्स को भी हैरान कर दिया।
क्या मैं ऑर्डर नहीं कर सकता?
डिलीवरी बॉय थोड़ा कंफ्यूज़ होकर पूछता है, कि क्या उसने सच में ऑर्डर किया है। इसके जवाब में भिखारी थोड़े गुस्से में कहता है, क्या मैं ऑर्डर नहीं कर सकता? और तुरंत ही डिलीवरी बॉय मान जाता है। इस छोटी सी बातचीत में इंसानियत और सरलता की झलक देखने को मिलती है।
भिखारी ने डिलीवरी बॉय को दिया टिप-
सबसे चौंकाने वाला पल तब आया, जब भिखारी ने डिलीवरी बॉय को 50 रुपये का अतिरिक्त टिप दिया। डिलीवरी बॉय ने कारण पूछा तो भिखारी ने कहा, इतनी ठंड में आप काम कर रहे हैं। यह छोटा सा कदम भले ही साधारण लगे, लेकिन दिल से अमीर इंसान की पहचान है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: सफाई कर्मचारियों ने डस्टबिन में फेंका सरकारी खाना, खराब क्वालिटी और सेहत की शिकायत
नेटिज़न्स ने दिए मज़ेदार और दिल छू लेने वाले रिएक्शन्स-
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “अब भिखारी कौन है?”
दूसरे ने कहा, “दिल से अमीर है।” तीसरे ने लिखा, “Beggar ने Swiggy एजेंट को पैसे दिए।” कई यूजर्स ने इसे एक्टिंग बताया, जबकि कुछ ने भिखारी की सराहना की।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पुलिसकर्मी को कार से 500 मीटर तक घसीटता गया शख्स, वीडियो हो रहा वायरल



