Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। 25 सेकंड के इस क्लिप में 10 साल से छोटा एक बच्चा शिवलिंग को छूकर नीचे खड़े भक्तों को आशीर्वाद बांट रहा है और वो भी सिर्फ 10 रुपए में। यह नजारा देखकर कुछ लोग बच्चे की चतुराई की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ समाज की सोच पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है, कि बच्चा एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखे शिवलिंग को छूता है और फिर नीचे खड़े लोगों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें भगवान का आशीर्वाद देता है। भक्त खुशी-खुशी ₹10 देकर यह आशीर्वाद ले रहे हैं। यह वीडियो अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बहस छिड़ी हुई है।
देखें वीडियो-
“Give ₹10, take blessings.” 😂
“Tried and tasted business plan.” 🤣
The kid is intelligent. He has understood the crux of society and is doing accordingly. I hope he earns more. Just looking like a wow. pic.twitter.com/m02PHlKygq
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) February 2, 2026
नया स्टार्टअप आइडिया?
वीडियो शेयर करने वाले एक्स यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, “₹10 दो, आशीर्वाद लो। यह बच्चा आजमाया हुआ बिजनेस प्लान इस्तेमाल कर रहा है।” यूजर ने आगे कहा, “बच्चा इंटेलिजेंट है। इसने समाज की असलियत समझ ली है और उसी हिसाब से काम कर रहा है। उम्मीद है, ये और कमाए।
यह कमेंट सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि उस हकीकत को भी दर्शाता है, जहां आस्था और बिजनेस की लकीरें धुंधली हो चुकी हैं। बच्चे ने अच्छे से समझ लिया है, कि हिंदुस्तान में धर्म और आस्था एक बड़ा मार्केट है और लोग भगवान के नाम पर पैसे देने को हमेशा तैयार रहते हैं।
इंटरनेट पर मची बहस-
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे बच्चे की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज की नासमझी। एक यूजर ने लिखा, “जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी, कीमत भी बढ़ेगी। बहुत फ्यूचरिस्टिक बच्चा है। भारत में कैसे सर्वाइव करना है, ये ट्रिक जानता है।” यानी बच्चा मांग और आपूर्ति का फॉर्मूला भी समझता है।
दूसरे यूजर ने उम्मीद जताई, “आशा है, उसे पढ़ने का मौका मिले और उसकी बिजनेस एक्यूमेन बर्बाद ना हो या गलत धंधों में ना लगे। कई लोगों ने तो बच्चे को भविष्य का आध्यात्मिक गुरु तक करार दे दिया। एक यूजर ने कहा, ये अगला बागेश्वर बाबा बनेगा, जबकि दूसरे ने कहा, “फ्यूचर बाबागिरी की प्रैक्टिस चल रही है। भगवान का मैसेंजर।”
चतुराई या मजबूरी?
लेकिन असली सवाल यह है, कि यह सब बच्चा अपनी मर्जी से कर रहा है या किसी बड़े की निगरानी में? अगर कोई एडल्ट इसके पीछे है, तो यह चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन का मामला बन सकता है और अगर बच्चा खुद यह कर रहा है, तो सवाल उठता है, कि उसे स्कूल में क्यों नहीं होना चाहिए?
ये भी पढे़ं- Viral Video: सफाई कर्मचारियों ने डस्टबिन में फेंका सरकारी खाना, खराब क्वालिटी और सेहत की शिकायत
यह वीडियो दरअसल हमारे समाज का एक आईना है। एक तरफ लोग बिना सोचे-समझे ₹10 देकर आशीर्वाद ले रहे हैं, दूसरी तरफ एक मासूम बच्चा इस आस्था को धंधे में बदल रहा है। दोनों ही पहलू चिंताजनक हैं।
डिस्क्लेमर: यह स्टोरी एक वायरल वीडियो पर आधारित है। हम इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सके हैं।
ये भी पढे़ं- Viral Video: रोड पर लेटे भिखारी ने स्विग से किया खाना ऑर्डर, तो.., देखें वायरल हो रहा वीडियो



