Delhi Republic Day Advisory: 26 जनवरी को देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इस बार भी परेड अपने पारंपरिक रूट पर विजय चौक से लाल किले तक निकलेगी। राजधानी में भव्य परेड को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। आज रात से ही कई इलाकों में प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जो कल परेड खत्म होने तक जारी रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि वे निर्धारित समय के दौरान सेंट्रल दिल्ली जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
आज रात से शुरू होंगे प्रतिबंध-
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, कर्तव्य पथ पर आज रात 10 बजे से ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध कल परेड समाप्त होने तक जारी रहेगा। विजय चौक से इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ को पार करने की इजाजत कल सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिल्कुल नहीं होगी। यह राजपथ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां मुख्य समारोह आयोजित होता है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों को इन इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में डायवर्जन-
इंडिया गेट के पास स्थित सी-हेक्सागन एरिया में कल सुबह 9 बजकर 15 मिनट से ट्रैफिक बंद रहेगा। यह इलाका गणतंत्र दिवस समारोह का अहम हिस्सा है। इसके अलावा तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर कल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन रास्तों से रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों को खासतौर पर ध्यान रखना होगा। दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी जारी की है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
मेट्रो रेल की स्पेशल सर्विस-
दिल्ली मेट्रो ने लोगों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। कल सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएंगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है, जिससे लोग आसानी से कर्तव्य पथ पहुंच सकें और गणतंत्र दिवस समारोह को देख सकें। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिन भर के लिए नियमित टाइम टेबल लागू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
ये भी पढ़ें- सावधान! आपके घर भी दस्तक देगी दिल्ली पुलिस! Republic Day से पहले लॉन्च किया ये खास ऐप
यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव-
दिल्ली पुलिस और मेट्रो अधिकारियों ने लोगों से कहा है, कि वे अर्ली मॉर्निंग मेट्रो सर्विस का फायदा उठाएं और लास्ट मिनट की भागदौड़ से बचें। जो लोग परेड देखने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है, कि वे समय से पहले निकलें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट गाड़ियों से सेंट्रल दिल्ली जाने से बचना चाहिए। क्योंकि पार्किंग की भारी समस्या होगी। गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है और सबकी जिम्मेदारी है, कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिससे समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं इंदरजीत सिंह सिद्धू? जिन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए मिलेगा पद्म श्री सम्मान



