Viral Video: कोलकाता जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 24 जनवरी 2026 को एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने प्रीमियम ट्रेन सर्विस के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना का 40 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री ट्रेन में परोसे गए खाने को लेकर खुलकर नाराज़गी जताते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गुस्सा, चिंता और निराशा का माहौल बन गया है।
यात्रियों का फूटा गुस्सा-
वायरल वीडियो में कई यात्री अपने-अपने मील ट्रे हाथ में लेकर खड़े दिखते हैं और खाने की हालत दिखाते हुए कैटरिंग स्टाफ से सवाल करते हैं। सब्ज़ियां बासी और बदरंग दिखाई दे रही हैं, चावल ठीक से पके नहीं लगते, रोटियां सख्त हैं और कहीं-कहीं दाल-सब्ज़ी की मात्रा भी बहुत कम बताई जा रही है। यात्रियों का कहना है, कि उन्होंने वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में सफर के लिए अच्छी-खासी रकम चुकाई है, लेकिन बदले में “सड़ा हुआ खाना” दिया जा रहा है। वीडियो में “इतना पैसा लेते हो” और “ये क्या खाना देते हो” जैसे शब्द साफ सुनाई देते हैं, जो यात्रियों की नाराज़गी को बयां करते हैं।
WATCH | Passengers claim rotten food was served on Kolkata-bound Vande Bharat Express. pic.twitter.com/l7u9UkoVGE
— The Tatva (@thetatvaindia) January 25, 2026
कैटरिंग स्टाफ पर सवाल, जवाब देने में दिखे असहज-
वीडियो में एक-दो कैटरिंग स्टाफ, जो कथित तौर पर IRCTC पैंट्री से जुड़े बताए जा रहे हैं, कोच के बीच खड़े नजर आते हैं। वह यात्रियों को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या और गुस्से के आगे वह खुद असहज और दबाव में दिखते हैं। यात्री खाने की ट्रे दिखाकर सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं और सीनियर अधिकारियों से बात करने की मांग कर रहे हैं।
हिंसा नहीं, लेकिन माहौल बेहद तनावपूर्ण-
हालांकि वीडियो में किसी तरह की मारपीट या हिंसा देखने को नहीं मिलती, लेकिन कोच का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आता है। ऊंची आवाज़ में बहस, उंगलियां उठाना और सीटों से खड़े होकर विरोध करना यह साफ दिखाता है, कि यात्री खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वंदे भारत जैसी ट्रेन से लोग सिर्फ तेज़ सफर ही नहीं, बल्कि क्वालिटी सर्विस और बेहतर अनुभव की उम्मीद रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: इतना एडवांस भी हो सकता है भारत का सरकारी स्कूल, वीडियो देख लोग हैरान
प्रीमियम ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल-
इस घटना ने एक बार फिर ऑनबोर्ड कैटरिंग की क्वालिटी को लेकर बहस छेड़ दी है। सवाल यह है, कि जब टिकट के दाम सामान्य ट्रेनों से कहीं ज्यादा हैं, तो फिर खाने की गुणवत्ता में ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने अपने पुराने अनुभव भी शेयर किए हैं और मांग की है, कि रेलवे और IRCTC को ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती ट्रेन से गिर सकते हैं यात्री! फर्स्ट AC के इस वीडियो ने मचाया बवाल



