Viral Video: बिहार से एक बार फिर एक हैरान करने वाली खबर आई है। राज्य के एक युवा लड़के ने कबाड़ के सामान से अपना हवाई जहाज बना डाला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग इस लड़के की हौसले की तारीफ कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है, कि इस लड़के ने बिना किसी तकनीकी शिक्षा के, सिर्फ अपनी सूझबूझ और लगन से यह कमाल कर दिखाया है।
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं। हालांकि यह घटना कब की है, इसकी सही तारीख का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर हो रहा है और लोग इस जुगाड़ू लड़के की प्रतिभा की तारिफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिखा जुगाड़ का कमाल-
सोशल मीडिया पर फैले इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि यह लड़का कैसे अपने बनाए गए, हवाई जहाज को उड़ाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो देखकर लगता है, कि यह सिर्फ एक खिलौना नहीं है, बल्कि वाकई में काम करने वाला विमान है। इस लड़के ने जो कुछ भी इस्तेमाल किया है, वह सब कबाड़ का सामान है, जो आमतौर पर लोग फेंक देते हैं। ट्यूब डॉट इंडियन नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कि बिहार के इस युवा ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। उन्होंने लिखा, कि इस लड़के के पास न तो कोई डिग्री है, न कोई लैब है और न ही किसी एक्सपर्ट की मदद मिली है। सिर्फ अपने जुनून और मेहनत के दम पर उसने यह कमाल कर दिखाया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लड़की ने रैपिडो राइड के समय खुद रिकॉर्ड किया अपना एक्सिडेंट, वीडियो हो रहा वायरल
लाखों लोगों ने देखा, हजारों ने की तारीफ-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो गया है। अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। लोग इस लड़के की हिम्मत और सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे बिहार की असली प्रतिभा का नमूना बताया है। वीडियो पर आने वाली प्रतिक्रियाएं काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग मजाक भी कर रहे हैं, तो कुछ गंभीरता से इस लड़के की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: जब एक नन्हे हाथी ने दिया इंसानों को बड़ा सबक, देखें वायरल वीडियो