Viral Video: भारत में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर पहले हंसी आती है और फिर गुस्सा। एक शख्स बिना बाइक के सिर्फ पैट्रोल टैंक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बेधड़क उसमें पेट्रोल भरवाने लगा। आसपास भीड़ खड़ी थी जो मुस्कुराती और हंसती रही। पास में वर्दी पहना एक शख्स भी खड़ा था, जो उसे समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। यह वीडियो X पर ‘TyrantOppressor’ हैंडल से साझा किया गया और 55,000 से ज़्यादा बार देखा गया।
क्या कहता है कानून?
भारत में बोतल या किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल खरीदना या बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह नियम Petroleum and Explosives Safety Organisation यानी PESO के दिशानिर्देशों के तहत लागू है और पेट्रोलियम अधिनियम 1934 पर आधारित है।
Petrol in bottles is banned and allowed only in bike tanks, so he just brought the tank without bike. 😂 pic.twitter.com/xVS1om4v9y
— Oppressor (@TyrantOppressor) March 26, 2026
इस प्रतिबंध का मकसद आग लगने के खतरे और दुर्घटनाओं को रोकना है। लेकिन उस शख्स ने कानून की एक अनोखी “काट” निकाली नियम कहता है, पेट्रोल सिर्फ बाइक के टैंक में मिलेगा, तो वो बाइक को घर छोड़कर सिर्फ टैंक लेकर आ गया।
भीड़ ने बजाई तालियां-
जो बात इस वीडियो को और परेशान करने वाली बनाती है वो है, आसपास खड़ी भीड़ का रवैया। लोग उस शख्स की इस “चालाकी” पर मुस्कुरा रहे थे और हंस रहे थे, जैसे उसने कोई कमाल कर दिया हो। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बिल्कुल अलग नज़रिए से देखा।
ये भी पढ़ें- Viral Video: “मंदिर तो बहुत अच्छा है, लेकिन”.., जर्मनी के बच्चे का राम मंदिर विजिट वायरल, देखें
एक यूज़र ने लिखा, कि ईंधन को इस तरह भरना खतरनाक और गैरकानूनी है, फिर भी यह खुलेआम हो रहा है, पेट्रोलियम मंत्रालय कहां है? एक अन्य ने मांग की, कि ऐसे लोगों को ट्रैक करके गिरफ्तार किया जाए और पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द हो। किसी ने कहा, कि नीली शर्ट वाले का चेहरा साफ दिख रहा है, UP पुलिस उसे ढूंढ सकती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: यहां साल में सिर्फ 2 दिन चलती है ट्रेन, भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन की कहानी वायरल



