Viral Video
    Photo Drag From Instagram Video

    Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोगों के अंदर गुस्सा देखने को मिल रहा है। दरअसल सोनाली सिंह नाम के एक महिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह यमुना किनारे खड़ी थी और उन्होंने देखा, कि एक आदमी और एक महिला नारियल विसर्जन करने आए थे, तो सोनाली ने उनसे रिक्वेस्ट करते हुए कहा, कि आंटी यह नारियल नदी में डूब जाएगा।

    विनम्रता से की रिक्वेस्ट-

    आप इसे तोड़कर किसी जानवर को खिला दो या चिड़िया को दे दो, प्लीज दूसरा घाट मत ढूंढना। लेकिन वह जोड़ा वहां से चला गया और नाव किराए पर लेकर नदी के बीचों-बीच जाकर उसे नारियल को नदी में छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    देखें वीडियो-

    वायरल वीडियो देख भड़के लोग-

    यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, कि हम लोग ऐसी चीज़ों को क्यों पसंद करते हैं। इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में इस पर लोगों का गुस्सा भी देखने का को मिल रहा है, एक यूजर ने लिखा, की वीडियो बनाने के लिए थैंक यू इस तरह हम भारतीयों को सुधार सकते हैं। वहीं दूसरे का कहना है, कि इन्हें कब समझ आएगा, उस महिला को सैल्यूट जिन्होंने इन्हें शांत तरीके से समझने की कोशिश की।

    यमुना पहले से प्रदूषित-

    दरअसल भारत में यमुना नदी सबसे प्रदूषित नदियों में से एक मानी जाती है, इसमें पहले से ही बहुत कचरा और रासायनिक अपशिष्ट मौजूद हैं। इसके साथ ही पूजा की सामग्री का बोझ भी ये ढो हो रही है, ऐसे में हर वस्तु जो नदी में डाली जाती है, उसकी सेहत को खराब कर रही है। चाहे वह फूल हो, नारियल हो, भगवान की मूर्तियां हो या कोई अन्य धार्मिक सामग्री यह सभी मिलकर आखिर में नदी को प्रदूषित करती हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: केरल का ये ड्रीमी वॉटर ब्रिज बना रिस्की ज़ोन, खूबसूरती के पीछे छिपा बड़ा खतरा

    लोगों की ज़िम्मेदारी-

    लोगों का कहना है, कि स्कूलों में शिक्षा देना जरूरी है और सरकार की भी जिम्मेदारी है, कि वह छात्रों के साथ लोगों को धरती को साफ रखने का ज्ञान भी दे। वही कुछ का कहना है, कि लोगों के सामने काम हो रहा है, फिर भी उन्हें समझ में नहीं आता। सोनाली जैसी महिलाएं जो शांति और विनम्रता से जागरूकता फैलती है, वह असली बदलाव लाना चाहती हैं।

    हम लोगों को भी मिलकर उनके साथ देना चाहिए और जरूरत वाली चीजों को नदी में फेंकने के बजाय रीसायकल करना चाहिए या फिर खाने पीने की चीजों को किसी जानवर या जरूरतमंद को देना चाहिए ना, कि ऐसे नदी में बहाकर उसे प्रदूषण करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: BJP नेता के रिश्तेदार ने जिम ऑपरेटर पर किया तलवार से हमला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।