Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है, कि जब आप दफ्तर में बैठे हैं और भूख लगी है, तो फोन पर बिरयानी मंगाते हैं और 10 मिनट में आपके हाथ में गरमागरम खाना आ जाता है। वाह! क्या सेवा है। लेकिन रुकिए, क्या सच में कोई बावर्ची इतनी तेजी से चावल उबालकर, मसाले भूनकर, गोश्त पकाकर बिरयानी बना सकता है? जवाब है – बिल्कुल नहीं! तो फिर यह खाना आता कहां से है? आइए जानते हैं उस सच्चाई के बारे में जो शायद आपका पेट खराब कर दे – खाना खाने से पहले ही!

    सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने तेज़ डिलीवरी वाली कंपनियों की पोल खोलकर रख दी है। इंस्टाग्राम पर ‘सर्विंद’ नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स ने किसी खाने की दुकान के फ्रीजर के अंदर कैमरा लेकर दिखाया, कि असल में होता क्या है और जो दिखा, वह देखकर लोगों के होश उड़ गए।

    फ्रीजर में बंद था पूरा भंडार-

    वीडियो में साफ दिखाया गया कि फ्रीजर के अंदर दाल, चावल, कढ़ी, पराठे, पकौड़े, समोसे और यहां तक, कि रसमलाई तक सब कुछ फ्रीज़ रखा हुआ था। हां, आपने सही पढ़ा, सब कुछ पहले से बनाकर, पैक करके, फ्रीजर में रखा गया था। वीडियो में मौजूद शख्स ने साफ-साफ समझाया, कि 10 मिनट में कुछ भी ताजा तैयार नहीं हो सकता। यह तो बस फ्रीज़ खाना गरम करके भेज दिया जाता है।

    उसने यह भी बताया, कि ज्यादातर रेस्तरां इसी तरीके से काम करते हैं। खाना पहले से बनाकर रखा जाता है और उस पर काफी लंबी समाप्ति तिथि लगाई जाती है।

    बादलों वाली रसोई का खेल-

    यह पूरा सिस्टम क्लाउड किचन के नाम पर चलता है। इसमें खाना पहले से बनाकर गहरे फ्रीज़र में रख लिया जाता है। जैसे ही आपका ऑर्डर आता है, बस उसे गरम करके पैक कर दिया जाता है और भेज दिया जाता है। किसी को नहीं पता, कि यह खाना कितने दिनों से वहां पड़ा है। बस पैकिंग शानदार होती है और डिलीवरी तेज, इसलिए हम सोच लेते हैं, कि सब ताजा है।

    वीडियो में एक पैकेट पर बनाने की तारीख 27 नवंबर 2025 और समाप्ति तारीख 26 नवंबर 2026 दिखाई गई। यानी एक साल की वैधता। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई इतने समय में तो धान की दो बार फसल हो जाती है!”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: रोड पर लेटे भिखारी ने स्विग से किया खाना ऑर्डर, तो.., देखें वायरल हो रहा वीडियो

    लोगों ने क्या कहा?

    यह वीडियो कल शेयर किया गया और तुरंत वायरल हो गया। अब तक 284 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। कुछ ने लिखा, कि घर का खाना खाने वाले लोग इस वीडियो के बाद और भी खुश हो गए होंगे। किसी ने सलाह दी, कि बेहतर है रसोइया रख लो, यह सेहत के लिए सही नहीं है।

    हम पोस्ट की जानकारी और सच्चाई को पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर पाएं हैं। लेकिन इस वीडियो ने जो सवाल उठाए हैं, वे काफी गंभीर हैं। हम सबको यह सोचना होगा, कि सुविधा के चक्कर में कहीं हम अपनी सेहत से तो खिलवाड़ नहीं कर रहे? 10 मिनट की डिलीवरी के पीछे की असलियत को समझना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शिवलिंग को छूकर ₹10 में बेच रहा आशीर्वाद! बच्चे का जुगाड़ देख लोग हैरान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।