Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसी शादी का वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रामपुर मनिहारन के रहने वाले विवेक कुमार ने अपनी शादी में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। दूल्हा बने विवेक ने न सिर्फ दूल्हे की भूमिका निभाई, बल्कि पंडित का रोल भी खुद ही अदा कर दिया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंडप में दुल्हन के साथ बैठे विवेक खुद ही शादी के मंत्र पढ़ते नजर आए, जबकि वहां पंडित जी भी मौजूद थे।
खुद ही शादी के मंत्र पढ़े (Viral Video)-
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे आत्मनिर्भर भारत का जीता-जागता उदाहरण बताया, तो कुछ ने मजेदार कमेंट्स किए।
मजेदार कमेंट्स(Viral Video)-
सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “वह इस शादी को बेस्ट बनाना चाहता था।” दूसरे ने कमेंट किया, “सेल्फ-रिप्लाई का अगर चेहरा होता!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “काश मैं भी इतना टैलेंटेड होता, तो मैं भी अपनी शादी खुद करवा लेता।” हालांकि कई लोगों के मन में सवाल भी उठे, कि सात फेरों के दौरान मंत्र कौन पढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- AAP के नेता ने बेल्ट से क्यों की खुद की पिटाई? वीडियो हो रहा वायरल, यहां जानें मामला
यहां कुछ भी हो सकता है-
वहीं एक यूजर ने लिखा, “भारत बिगनर्स के लिए नहीं है, यहां कुछ भी हो सकता है और आप हैरान भी नहीं हो सकते।” यह इस बात की ओर इशारा करता है, कि भारत में अक्सर ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं, जो दुनिया को हैरान कर देती हैं। हालांकि वीडियो की वास्तविकता को लेकर कोई संदेह नहीं है, क्योंकि इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि दूल्हा मंत्रोच्चारण कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: देरी होने पर महिला ने की कैब ड्राइवर की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल, यहां देखें