Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई छक्का या शतक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो है। इस वीडियो ने फैंस और क्रिकेट लवर्स के बीच एक जरूरी बहस भी छेड़ दी है, सेलेब्रिटी और फैन की सीमाएं आखिर कहां तक होनी चाहिए?
चलती कार में रोहित से मिलने पहुंचे फैंस-
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है, कि रोहित शर्मा अपनी कार में बैठे हुए हैं और तभी दो युवा फैन उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। रोहित ने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर फैंस से हैलो किया। शुरुआत में माहौल बिल्कुल नॉर्मल और खुशी भरा था। एक फैन ने उनसे हाथ मिलाया, लेकिन इसके तुरंत बाद मामला बिगड़ गया।
सेल्फी के चक्कर में बढ़ी हदें-
हाथ मिलाने के बाद दोनों फैन रोहित का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने लगते हैं और चलती कार के पास सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। यह हरकत न सिर्फ खतरनाक थी, बल्कि रोहित के लिए भी असहज करने वाली साबित हुई। वीडियो में साफ दिखता है, कि रोहित शर्मा इस व्यवहार से निराश हो जाते हैं। उन्होंने फैंस को सख्त लहजे में चेतावनी दी और फिर कार की खिड़की बंद कर ली। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां कई लोग रोहित के संयम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फैंस के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं।
Rohit Sharma is the greatest player of india and misbehaving with him like this is totally inappropriate👍
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) January 4, 2026
विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिखा दमदार अंदाज़-
मैदान की बात करें, तो रोहित शर्मा का बल्ला हाल ही में विजय हज़ारे ट्रॉफी में खूब बोला। मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिक्किम के खिलाफ शानदार 155 रनों की पारी खेली, जिसने उनके फॉर्म पर मुहर लगा दी। हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ वह खाता खोले बिना आउट हो गए, लेकिन एक मैच का फ्लॉप होना उनके बड़े कद को कम नहीं करता।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ पर नज़र-
रोहित शर्मा अब 11 जनवरी से शुरू हो रही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में एक बार फिर भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। नए साल में भी वह अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: 20 हजार में बिहार की लड़की शादी कर लेगी, मंत्री के पति के शर्मनाक बयान से मचा बवाल
2025 रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों का साल-
साल 2025 रोहित शर्मा के करियर के लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने जमकर रन बनाए, कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और टीम इंडिया को ICC चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। इसी साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। वह पहली बार ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ बने और भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ये हो क्या रहा है? सरकारी स्कूल में महिला डांसर्स ने किया डांस और लोगों ने उड़ाए नोट



