Viral Video: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सुर्खियों में है। एक महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लाजपत नगर के पास कार सवार युवकों द्वारा की गई छेड़छाड़ का दर्दनाक अनुभव साझा किया है।
Viral Video घटना का विवरण-
महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह घर लौट रही थी, जब कुछ कार सवार युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने स्पष्ट किया, कि वह पूरी तरह से सामान्य कपड़ों में थी, फिर भी उसे अश्लील टिप्पणियों और चिल्लाने का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद एक साइकिल सवार व्यक्ति ने भी अश्लील गाना गाकर परेशान किया।
Viral Video सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया-
रविवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में महिला ने दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में उसने कहा, "दिल्ली सुरक्षित नहीं है।" उसने यह भी बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि दिल्ली की महिलाओं के लिए यह एक रोजमर्रा की वास्तविकता बन गई है।
बीजेपी सरकार बनने के बाद भी दिल्ली महिलाओ के लिए सुरक्षित नहीं है.
सुनिए सूर्यांशी को, जो संतनगर अपने घर की तरफ जाते हुए आवारा लड़को द्वारा अभद्र भाषा में बुलाया गया..#earthquake से डरने से पहले इससे डरो
pic.twitter.com/x72oh18Hij— BITTU SHARMA- بٹو شرما (@common000786Om) February 17, 2025
Viral Video दैनिक समस्या बनी छेड़छाड़-
महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, "दिल्ली में किसी महिला के साथ यौन उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। हम अब ऐसी स्थितियों से रोजाना निपटने के आदी हो गए हैं, लेकिन क्या यह हमारी राजधानी के बारे में क्या कहता है?" उन्होंने खास तौर पर बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों के आसपास की स्थिति पर चिंता जताई।
लोगों की प्रतिक्रियाएं-
सोशल मीडिया यूजर्स ने अधिकारियों की निष्क्रियता पर तीखी प्रतिक्रया दी। कुछ ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए लिखा, "सॉरी लेडी! पुलिस कॉमेडी शो सुलझाने में व्यस्त है" और "असुविधा के लिए खेद है दीदी, वे राष्ट्रीय मुद्दों में व्यस्त हैं।" इस वीडियो ने दिल्ली में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है।
ये भी पढ़ें- विमान में फंसी यात्री ने कैद किया खौफनाक मंजर, उल्टी लटकी सीट से शेयर किया LIVE वीडियो
कानूनी कार्रवाई की मांग-
यह घटना एक बार फिर दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की जा रही है कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेशी कलाकार का ‘राम राम’ अंदाज हुआ वायरल, लोग बोले इन्हें भी दे दो…