Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: बिहार पुलिस के एक कर्मचारी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। यह वीडियो न सिर्फ पुलिस की बदसलूकी का एक और उदाहरण है, बल्कि यह दिखाता है, कि कैसे वर्दी पहने हुए लोग कभी-कभी अपनी ताकत का दुरुपयोग करते हैं। मरीन ड्राइव पर रात को पेट्रोलिंग के दौरान हुई इस घटना में एक पुलिसकर्मी ने एक गर्भवती महिला को अपने स्कूटर से घसीटा। वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाए, क्योंकि यह सिर्फ एक महिला के साथ बदसलूकी नहीं है, बल्कि एक गर्भवती महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

    वायरल वीडियो में क्या दिखा-

    इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया गया, यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा। वीडियो में साफ दिखाई देता है, कि गर्भवती महिला पुलिस ऑफिसर के स्कूटर के सामने खड़ी है और उसे आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है। वह अपने साथी से कहती है, कि वह पूरी घटना को रिकॉर्ड करे।

    जैसे-जैसे घटना बढ़ती है, पुलिस ऑफिसर बार-बार अपना स्कूटर आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। स्कूटर महिला से टकराता है और उसे थोड़ा घसीटता है, लेकिन वह अपनी जगह पर डटी रहती है। उसकी गुहार के बावजूद, वह पुलिसकर्मी स्कूटर को आगे बढ़ाता रहता है। यह देखना बेहद तकलीफदेह है, कि एक वर्दीधारी अफसर, जिसकी जिम्मेदारी नागरिकों की रक्षा करना है, वह खुद एक कमजोर महिला के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है।

    महिला ने दिखाया साहस-

    वीडियो में आगे दिखता है, कि महिला स्कूटर की पिछली सीट पर चढ़ जाती है और फिर भी ऑफिसर के साथ गरमागरम बहस जारी रखती है। कुछ देर बाद एक दूसरा पुलिसकर्मी आता है और महिला के साथी के पास जाकर स्थिति को शांत करने की कोशिश करता है।

    कल्पना कीजिए, कि एक गर्भवती महिला जो पहले से ही शारीरिक और मानसिक रूप से नाजुक स्थिति में होती है, उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जाए। गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का शारीरिक झटका या तनाव मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन इस पुलिसकर्मी को इसकी कोई परवाह नहीं थी। वह बस अपनी मर्जी चलाना चाहता था, चाहे सामने कोई भी हो।

    सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर-

    वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया और लोगों ने जवाबदेही की मांग की। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, कि यह अपनी ताकत एक महिला पर दिखा रहा है। जरूर अपनी जिंदगी में निराश होगा और उसकी भड़ास इस महिला पर निकाल रहा है, न कि उन लोगों पर जो उसकी निराशा की वजह हैं। उम्मीद है, कि इसके साथ नियमानुसार व्यवहार किया जाएगा और इसे इसके कृत्यों के लिए सजा मिलेगी। दुर्भाग्य से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं, जहां पुलिस अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और आम आदमी को परेशान कर रही है।

    एक अन्य यूजर ने लिखा, कि हम सब कहां जाएं? हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बहुत परेशान करने वाला है। तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि शर्म आनी चाहिए इसे। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने इस घटना की निंदा की और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

    ये भी पढ़ें- दिन दहाड़े पड़ोसियों ने किया महिला पर हमला, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल, जानें क्यों हुआ विवाद?

    पटना पुलिस का बयान-

    वायरल फुटेज और इसके बाद उठे सार्वजनिक आक्रोश के जवाब में, पटना पुलिस ने एक्स पर एक बयान जारी किया। उन्होंने पुष्टि की, कि उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया है और घटना को स्वीकार किया है। विभाग ने बताया, कि वीडियो को तुरंत जांच के लिए संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया, कि तथ्यों की पुष्टि होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: राजस्थानी ड्रेन में निकली महिला, तो रुस के लोगों ने बना दिया सेलिब्रिटी, लेने लगे..

    लेकिन लोगों का सवाल है, कि क्या सिर्फ संज्ञान लेना और बयान जारी करना काफी है? कितनी बार हमने ऐसे मामलों में देखा है कि शुरुआती हंगामे के बाद सब कुछ शांत हो जाता है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। लोग चाहते हैं कि इस बार सच्ची जवाबदेही हो और दोषी पुलिसकर्मी को सजा मिले।