Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसने बेंगलुरु में हड़कंप मचा दिया था। इस वीडियो में एक व्यक्ति को लंबे समय तक बिल्कुल एक जगह पर स्थिर खड़े हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा था, कि शहर में जोंबी ड्रग्स जैसी खतरनाक ड्रग का असर फैल गया है। लेकिन बेंगलुरु सिटी पुलिस ने सभी दावों को फर्जी बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तेज़ी से वायरल हो रहा था।
बेंगलुरु पुलिस की कार्यवाही-
जिसमें यह दावा किया जा रहा था, कि बेंगलुरु के इलाके में जोंबी ड्रग का इस्तेमाल हो रहा है। इस वीडियो के साथ लिखा गया था, कि ड्रग लोगों को जिंदा लाश जैसा बना देती है। जिससे शहर में डर और चिंता का माहौल बन जाता है। कई लोगों ने इसे उड़ता बेंगलुरु जैसी चेतावनी से जोड़कर भी ज्यादा सनसनी फैला दी। अब इस मामले पर बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, इस व्यक्ति की पहचान कर उसे खोज निकाला है।
This is really heartbreaking ❤️🩹 pic.twitter.com/LPrKhGZfLd
— From the Hills of Nagaland. (@Nagaland_India) April 8, 2026
मेडिकल जांच में वजह आई सामने-
पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति को एक इंस्टीट्यूट के पास से ट्रैक किया गया और तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ हुआ है, कि उसे व्यक्ति के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशीला साइकॉट्रॉपिक पदार्थ नहीं पाया गया यानी, कि जॉम्बी ड्रग का दावा पूरी तरह से गलत निकला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है, कि व्यक्ति गठिया रोग से पीड़ित है और उसने डॉक्टर द्वारा दी गई दर्द की दवाई के साथ शराब का सेवन कर लिया था। इसी वजह से उसके आगे थोड़ी असामान्य और भ्रमित हो गई थी। जो वीडियो में दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- नर्मदा में क्यों बहाया 11,000 लीटर दूध? वायरल वीडियो से आस्था और ज़िम्मेदारी पर छिड़ी बहस
पुलिस ने की लोगों से अपील-
आगे की जांच में यह भी पता चला, कि यह व्यक्ति पिछले 3 महीना से बेंगलुरु में रोजगार की तलाश कर रहा हूं, वहीं बेंगलुरु सिटी पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि वह बिना जांच के किसी भी तरह की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। पुलिस ने साफ किया है, कि ऐसी अफवाह ना सिर्फ लोगों में डर फैलती है। बल्कि किसी व्यक्ति की छवि को भी नुकसान पहुंचती है। पुलिस में चेतावनी दी है, कि फर्जी खबरें चलाने के खिलाफ सरकार कार्रवाई की जाएगी, साथ ही एड्रेस के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- राजेश मिश्रा का वीडियो वायरल, महिला के सवाल पर भड़के सांसद



