Xiaomi Redmi Note 15 5g
    Photo Source - X

    Xiaomi Redmi Note 15 5g: Xiaomi ने मंगलवार 6 जनवरी 2026 को अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत साल 2026 के पहले प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन और Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट पेश किया है। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी ने बढ़ती मेमोरी कॉस्ट को देखते हुए, इस बार अपनी affordable Note सीरीज़ की कीमतों में कुछ इज़ाफा किया है।

    Redmi Note 15 5G की खूबियां-

    Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3,200 nits की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन IP66 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। इसमें 5,520 mAh की बैटरी है और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलता है।

    परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 8 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 108 MP का मेन कैमरा, 8 MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 20 MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

    कीमत और अवेलेबिलिटी-

    Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत 8 GB/128 GB वेरिएंट के लिए ₹19,999 और 8 GB/256 GB मॉडल के लिए ₹21,999 रखी गई है। यह फोन 9 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा।

    Redmi Pad 2 Pro 5G के फीचर्स-

    12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले Redmi Pad 2 Pro 5G में दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट, 600 nits हाई पीक ब्राइटनेस और डोल्बी वीज़न सपोर्ट है। टैबलेट stylus और की-बोर्ड के साथ कंपेटीबल है। इसमें 12,000 mAh की बैटरी और 33W का चार्जर बॉक्स में मिलता है। यह 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

    ऑडियो के लिए quad speakers दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8 GB RAM तथा 256 GB स्टोरेज के ऑप्शन हैं। यह HyperOS 2 पर काम करता है और Gen AI फीचर्स जैसे सर्कल टू सर्च और Gemini AI के साथ आता है। कैमरे में 8 MP रियर और 8 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- क्या आपकी फोटो भी बन रही Grok की अश्लील तस्वीर? भारत में उठी बैन की मांग

    टैबलेट की कीमत-

    Redmi Pad 2 Pro 5G की शुरुआती कीमत 8 GB/128 GB Wi-Fi वेरिएंट के लिए ₹22,999 है। 8 GB/128 GB Wi-Fi और 5G मॉडल की कीमत ₹25,999 और 8 GB/256 GB वेरिएंट ₹27,999 में मिलेगा। सेल 12 जनवरी से Flipkart, Amazon, Mi.com और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

    ये भी पढ़ें- ChatGPT ने 243 बार किया फांसी का जिक्र, 16 साल के लड़के की आत्महत्या के बाद परिवार ने लगाए आरोप

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।