Whatsapp Aadhar Card Download
    Symbolic Photo Source - Google

    Whatsapp Aadhar Card Download: आधार कार्ड आज हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। सिम कार्ड खरीदना हो, बैंक से जुड़ा कोई काम हो, ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करनी हो या फिर बच्चों का एडमिशन और एग्जाम फॉर्म भरना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर यही आधार कार्ड आपको बिना किसी झंझट के सीधे WhatsApp पर मिल जाए, तो सोचिए कितना समय और मेहनत बच सकती है। UIDAI अब इसी दिशा में एक बड़ा और काम का कदम उठा चुका है।

    UIDAI ने शुरू की आधार WhatsApp सर्विस-

    अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) हैंडल से UIDAI ने घोषणा की है कि अब आधार कार्ड की PDF कॉपी WhatsApp के जरिए भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। न ही बार-बार OTP डालने या कैप्चा भरने का झंझट रहेगा। बस एक WhatsApp मैसेज और आपका आधार कार्ड PDF फॉर्म में आपके फोन पर आ जाएगा।

    UIDAI ने इसके लिए एक खास WhatsApp हेल्पलाइन नंबर +91-9013151515 जारी किया है। इस नंबर पर मैसेज भेजकर आधार से जुड़ी कई डिजिटल सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है।

    कैसे काम करेगी यह नई WhatsApp सुविधा?

    यह सर्विस खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें वेबसाइट या ऐप पर आधार डाउनलोड करने में परेशानी होती है। WhatsApp के जरिए आधार कार्ड मंगवाने का प्रोसेस बेहद आसान रखा गया है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप सिर्फ एक “Hi” मैसेज भेजकर शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आपको आधार से जुड़ी अलग-अलग सुविधाओं के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से डाउनलोड आधार का विकल्प चुनना होगा। कुछ ही पलों में आपके WhatsApp पर आधार कार्ड की PDF फाइल भेज दी जाएगी।

    इस PDF को खोलने के लिए आपके एरिया का पिन कोड पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल होगा, जिससे आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

    कितना सुरक्षित है WhatsApp से आधार डाउनलोड करना?

    कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि WhatsApp के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड करना कितना safe है। UIDAI के मुताबिक, यह पूरी तरह आधिकारिक और सुरक्षित सेवा है। यह सुविधा तभी काम करेगी जब आपका WhatsApp नंबर आधार से लिंक होगा। यानी कोई भी दूसरा व्यक्ति आपके आधार की PDF इस हेल्पलाइन के जरिए नहीं निकाल सकता। इसके अलावा, यह सर्विस पूरी तरह फ्री है और इसके लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस AI चश्मों की मदद से चेहरे से पहचानेगी क्रिमिनल्स, जानिए कैसे करता है ये काम

    आम लोगों के लिए क्यों खास है यह सुविधा?

    यह नई WhatsApp सर्विस उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो टेक्नोलॉजी में ज्यादा सहज नहीं हैं या जिनके पास बार-बार OTP और कैप्चा भरने का समय नहीं होता। एक क्लिक में आधार कार्ड मिल जाना डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा सकता है। आने वाले समय में UIDAI इस WhatsApp प्लेटफॉर्म पर और भी सेवाएं जोड़ सकता है, जिससे आधार से जुड़े काम और आसान हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- रिपब्लिक डे सेल में Vivo X300 सीरीज पर धमाकेदार ऑफर! 10 हजार तक का डिस्काउंट