Fujifilm All in One Camera: Fujifilm ने भारतीय बाजार में अपने नए हाइब्रिड कैमरा instax mini Evo Cinema के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह कैमरा उन लोगों के लिए खास है, जो सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि वीडियो और इंस्टेंट प्रिंटिंग का मज़ा भी एक ही डिवाइस में लेना चाहते हैं। कंपनी का कहना है, कि इस कैमरे का डिजाइन साल 1965 में लॉन्च हुए FUJICA Single-8 8mm मूवी कैमरे से इंस्पायर्ड है।
पहली नज़र में ही यह कैमरा एकदम रेट्रो फील देता है, लेकिन इसके अंदर छुपी है पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी। यही वजह है कि यह कैमरा पुराने दौर की फिल्म कैमरा स्टाइल और आज के डिजिटल यूजर की ज़रूरतों के बीच एक खूबसूरत पुल बनाता है।
वीडियो और इंस्टेंट प्रिंटिंग का मज़ा-
Instax mini Evo Cinema को सिर्फ एक इंस्टेंट कैमरा कहना गलत होगा। इसके पीछे लगी LCD स्क्रीन यूजर को फोटो और वीडियो का प्रीव्यू देखने की सुविधा देती है, ताकि वही फोटो प्रिंट हो जो सच में पसंद आए। इस कैमरे का सबसे यूनिक फीचर यह है कि यह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को QR कोड में बदल सकता है।
जैसे ही यूजर अपने स्मार्टफोन से इस QR कोड को स्कैन करता है, वीडियो instax-स्टाइल फ्रेम के अंदर प्ले हो जाता है। इतना ही नहीं, वीडियो से किसी खास स्टिल फ्रेम को निकालकर उसे तुरंत प्रिंट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। यानी वीडियो शूट करो, पसंदीदा मोमेंट चुनो और हाथ में फिजिकल फोटो ले लो।
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नया Eras Dial फीचर-
Fujifilm ने इस कैमरे को पूरी तरह स्मार्टफोन-फ्रेंडली बनाया है। इसके लिए एक डेडिकेटेड ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से यूजर अपने फोन में मौजूद फोटो को सीधे instax mini Evo Cinema से प्रिंट कर सकते हैं। इस तरह यह डिवाइस स्टिल कैमरा, वीडियो कैमरा और इंस्टेंट प्रिंटर तीनों का काम एक साथ करता है।
इसके अलावा कैमरे में नया Eras Dial फीचर भी दिया गया है। इस फीचर के जरिए फोटो और वीडियो में 1960 के दशक के फिल्म कैमरा जैसे विजुअल और ऑडियो इफेक्ट्स जोड़े जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें कुल 10 अलग-अलग era-based इफेक्ट्स मौजूद हैं, जो कंटेंट को एकदम cinematic और nostalgic बना देते हैं।
कीमत, प्रीबुकिंग और उपलब्धता-
Fujifilm instax mini Evo Cinema की प्रीबुकिंग 21 जनवरी से 27 जनवरी तक की जा सकेगी, जबकि इसकी आम बिक्री 28 जनवरी से शुरू होगी। कैमरे की कीमत Rs 47,999 रखी गई है और इसे आधिकारिक instax इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- रिपब्लिक डे सेल में Vivo X300 सीरीज पर धमाकेदार ऑफर! 10 हजार तक का डिस्काउंट
यह कैमरा खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करता है जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों को एक ही डिवाइस से एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, वो भी इंस्टेंट प्रिंटिंग के मज़े के साथ। Fujifilm का दावा है, कि instax mini Evo Cinema न सिर्फ पुराने दौर की याद दिलाएगा, बल्कि आज के डिजिटल जमाने में फोटोग्राफी का एक बिल्कुल नया और इमोशनल एक्सपीरियंस भी देगा।
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर मिलेगा आधार कार्ड! बस एक मैसेज करें और तुरंत डाउनलोड करें PDF



