Vivo X300 Pro Discount
    Photo Source - Google

    Vivo X300 Pro Discount: Amazon और Flipkart पर Republic Day Sale की शुरुआत हो चुकी है और इस बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए सेल किसी ट्रीट से कम नहीं है। अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम और दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो अब सही टाइम आ गया है। इस सेल में Vivo X300 Series पर शानदार 10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे ये फ्लैगशिप फोन्स पहले से काफी सस्ते हो गए हैं।

    क्यों है खास Vivo X300 Series ?

    Vivo ने हाल ही में अपनी नई X300 Series लॉन्च की है, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल हैं, Vivo X300 और Vivo X300 Pro। कंपनी ने इस सीरीज को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है, जो मोबाइल फोटोग्राफी और हाई परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं। शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन इस सीरीज को भीड़ से अलग बनाते हैं।

    Vivo X300 और X300 Pro पर कितनी मिल रही है छूट?

    कीमत की बात करें तो Vivo X300 को कंपनी ने 76,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। Republic Day Sale के दौरान इस फोन पर 7,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसे आप 68,498 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

    वहीं, Vivo X300 Pro को 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस प्रीमियम फोन पर 10,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 99,998 रुपये रह गई है। अच्छी बात यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। ये डील्स फिलहाल Amazon पर उपलब्ध हैं।

    Vivo X300 Pro के दमदार स्पेसिफिकेशन्स-

    Vivo X300 Pro में कंपनी ने 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो Armor Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर रन करता है और कंपनी ने इसमें 5 मेजर Android अपडेट्स देने का वादा किया है।

    कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस AI चश्मों की मदद से चेहरे से पहचानेगी क्रिमिनल्स, जानिए कैसे करता है ये काम

    बैटरी और चार्जिंग में भी आगे-

    Vivo X300 Pro को पावर देने के लिए 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाती है। वहीं Vivo X300, इसी फोन का थोड़ा टोनडाउन वर्जन है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह भी किसी से कम नहीं है।

    ये भी पढ़ें- EPFO के नियमों बड़ा बदलाव, अब UPI से निकाल सकेंगे PF, जानिए पूरी डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।