ChatGPT Privacy Risks
    Photo Source - Google

    ChatGPT Privacy Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ChatGPT, Perplexity और Gemini जैसे AI मॉडल्स का इस्तेमाल लोग रोजाना कर रहे हैं। ये मॉडल्स इतने ह्यूमन-लाइक रिस्पॉन्स देते हैं, कि लोग इनसे थेरेपी स्टाइल की बातचीत, इनफॉर्मेशन सीकिंग और मीनिंगफुल कन्वर्सेशन तक करने लगे हैं। लेकिन इस सहूलियत के साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है, ओवरशेयरिंग का।

    लोग अक्सर AI बॉट्स से बातचीत में अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन शेयर कर देते हैं, जो डेटा रिस्क और प्राइवेसी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं, कि AI चैटबॉट्स से बातचीत में कौन सी 10 चीजें कभी शेयर नहीं करनी चाहिए।

    पर्सनल डिटेल्स और आइडेंटिटी इनफॉर्मेशन-

    अपना नाम, एड्रेस, फोन नंबर, रिश्तेदारों के नाम जैसी पर्सनल डिटेल्स AI बॉट को बताने से बचें। आपके बारे में कोई भी जानकारी गलत हाथों में जाकर आपकी प्राइवेट अकाउंट्स को हैक करने, आपकी इंपर्सनेशन करने या स्कैम चलाने के काम आ सकती है। ये डिटेल्स जितनी मामूली लगती हैं, उतनी ही खतरनाक साबित हो सकती हैं।

    पासवर्ड्स और लॉगिन क्रेडेंशियल्स-

    अपने यूजरनेम, पासवर्ड्स या किसी भी तरह की लॉगिन डिटेल्स चैटबॉट के साथ शेयर करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। अगर पासवर्ड याद रखने में दिक्कत है, तो पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें या मेमोरी टेक्निक्स अपनाएं, लेकिन AI को कभी न बताएं।

    बैंक और फाइनेंशियल डिटेल्स-

    ChatGPT या किसी भी AI बॉट से आप जो सबसे बुरी चीज शेयर कर सकते हैं, वह है आपकी बैंक और फाइनेंशियल डिटेल्स। अकाउंट नंबर्स, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल्स, वॉलेट में कितना पैसा है – ये सब बताना सीधा-सीधा अपने पैसों को खतरे में डालना है।

    कंपनी और वर्क डेटा-

    कई बार कंपनी के प्राइवेट डेटा लीक होने के मामले सामने आए हैं, जब एम्प्लॉइज ने ऑफिस में ChatGPT का इस्तेमाल किया। आपकी कंपनी का डेटा असल में आपका नहीं होता। कई कंपनियों ने एम्प्लॉइज के लिए ChatGPT बैन भी कर दिया है। ऐसा डेटा शेयर करना और उसका लीक होना, आपकी जॉब पर भारी पड़ सकता है।

    थेरेपी स्टाइल की प्राइवेट बातचीत-

    कई लोगों को लगता है, कि बॉट से बात करना थेरेपिस्ट के अपॉइंटमेंट या दोस्त को फोन करने से ज्यादा आसान और सस्ता है। लेकिन याद रखें, आपकी पर्सनल सीक्रेट्स कभी भी सामने आ सकती हैं। AI असली लोगों की तरह कॉन्फिडेंशियल नहीं होता।

    मेडिकल और हेल्थ इनफॉर्मेशन-

    आपकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी बेहद सेंसिटिव होती है। अपनी डायग्नोसिस, दवाइयां या दूसरी मेडिकल डिटेल्स ChatGPT को बताना पूरी दुनिया को बताने जैसा है। आपकी सहमति के बिना इस डेटा का मिसयूज हो सकता है।

    लीगल एडवाइस और केस डिटेल्स-

    AI चैटबॉट्स आपके वकील की जगह नहीं ले सकते और न ही आपके लीगल विवादों को सुलझा सकते हैं। अपनी लीगल समस्याओं के बारे में AI से मदद मांगने से बचें, क्योंकि अगर आपकी दी गई जानकारी एक्सपोज हो गई, तो आपकी लीगल स्थिति कमजोर हो सकती है।

    क्रिएटिव वर्क और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी-

    अपनी ओरिजिनल राइटिंग्स, आर्टवर्क या क्रिएटिव आइडियाज चैटबॉट के साथ शेयर करना खतरनाक है, क्योंकि आपका काम उनके लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को ट्रेन करने में इस्तेमाल हो सकता है। कई राइटर्स इस वजह से लीगल केसेस में फंस चुके हैं।

    सेंसिटिव इमेज और डॉक्यूमेंट्स-

    अपना ID, पासपोर्ट, लाइसेंस या प्राइवेट फोटोज AI चैटबॉट के साथ शेयर न करें। भले ही आप इन्हें डिलीट कर दें, लेकिन इनके ट्रेसेज सिस्टम में रह जाते हैं। एक्सप्लिसिट कंटेंट और सेक्शुअल मटीरियल भी शेयर न करें। हालांकि ऑफेंसिव कंटेंट फ्लैग और ब्लॉक हो जाता है, लेकिन सिस्टम लॉग्स में इसके निशान बचे रह सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad Suicide Case के बाद पुलिस ने की इन पांच गेम्स पर बैन की मांंग, सुसाइड नोट में था जिक्र

    कोई भी सेंसिटिव डेटा जो आप दुनिया को नहीं बताना चाहते-

    आप AI बॉट के साथ जो भी शेयर करते हैं, वह एक्सपोज होने के रिस्क में रहता है और हां, इसमें आपकी रेगुलर चैट्स भी शामिल हैं। ChatGPT यूजर्स ने कई बार रिपोर्ट किया है, कि उन्हें दूसरे यूजर्स की चैट्स दिखाई दे रही थीं। इसलिए किसी भी सेंसिटिव इनफॉर्मेशन को AI से शेयर करने से पहले सौ बार सोचें।

    ये भी पढ़ें- घर बैठे ऑनलाइन बनाएं Domicile Certificate, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।