Fery Rides: हर रोज घर से निकलने वाली महिलाएं जानती हैं, कि एक जगह से दूसरी जगह जाना सिर्फ सफर नहीं होता, बल्कि एक चुनौती भी है। लाइव लोकेशन शेयर करना, बाइक टैक्सी में बैठने से पहले फोन को मजबूती से पकड़े रखना, मन ही मन सेफ्टी के स्टेप्स रिहर्स करना, या चुपचाप यह उम्मीद करना, कि ड्राइवर सही रास्ते पर ही रहेगा।
यह सब आज की महिलाओं की रोजमर्रा की असलियत है। इसी डर और चिंता को खत्म करने के मकसद से 2023 में गुरुग्राम में शुरू हुई Fery Rides एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो महिलाओं के लिए, महिलाओं के द्वारा चलाई जा रही है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा-
हाल ही में Instagram पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला Fery Ride की सिस्टर पार्टनर यानी महिला ड्राइवर से मिलती है। वीडियो में ड्राइवर आराम से बैठकर समझाती है, कि कैसे सिर्फ महिलाएं ही राइड बुक कर सकती हैं, गाड़ी में सेफ्टी के लिए कैमरे लगे हैं और पूरा सिस्टम ऐसे बनाया गया है, कि सफर के दौरान कोई टेंशन न हो।
क्यों खास है Fery का कॉन्सेप्ट-
Fery भारत का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक, महिलाओं द्वारा संचालित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है। इसकी नींव इस विश्वास पर रखी गई है, कि महिलाओं की यात्रा सुरक्षित, भरोसेमंद और टेंशन फ्री होनी चाहिए। प्लेटफॉर्म को बनाते वक्त यह समझा गया, कि रोजमर्रा के सफर में महिलाओं को कितने खतरों का सामना करना पड़ता है, जो अक्सर ड्राइवर के अनप्रेडिक्टेबल बिहेवियर और भरोसेमंद विकल्पों की कमी से जुड़े होते हैं।
Fery का मॉडल सीधा है, महिला राइडर्स, महिला ड्राइवर्स और एक ऐसा इकोसिस्टम जो उनकी शेयर्ड सेफ्टी और कॉन्फिडेंस को सपोर्ट करता है। यहां जो महिलाएं ड्राइविंग करती हैं, उन्हें सिस्टर पार्टनर कहा जाता है। उन्हें प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाती है और स्टेबल इनकम का मौका मिलता है, जिससे उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस भी बढ़ती है।
सस्टेनेबिलिटी का भी ध्यान-
Fery की पूरी फ्लीट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की है, जो एनवायरनमेंट फ्रेंडली है। सेफ्टी के लिए रियल-टाइम ट्रैकिंग, स्ट्रॉन्ग वेरिफिकेशन प्रोसेस और गाड़ी में इनबिल्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह सब मिलकर एक ऐसा एक्सपीरियंस देते हैं, जहां महिलाओं को हर पल अलर्ट रहने की जरूरत नहीं पड़ती।
शेड्यूल राइड्स और सिटी रैंटल की सुविधा-
Fery खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए का ऑप्शन देती है, जिससे महिलाएं अपने डेली कम्यूट को पहले से बुक कर सकती हैं और कैंसलेशन या सर्ज प्राइसिंग की टेंशन से बच सकती हैं। इसके अलावा सिटी रैंटल की सुविधा भी है, जिसमें घंटे के हिसाब से गाड़ी बुक कर सकते हैं, चाहे शॉपिंग हो, ब्रंच हो, कैफे जाना हो या कोई अचानक प्लान बन जाए।
ये भी पढ़ें- Hyundai i20 2026 हुई पहले से ज्यादा सस्ती, जानिए प्रीमियम हैचबैक की नई कीमत
फिलहाल सिर्फ गुरुग्राम में अवेलेबल-
इसे एंड्रॉइड और iOS दोनों पर Fery Rides ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। सर्विस सिर्फ महिलाओं के लिए है, राइडर भी महिलाएं और ड्राइवर भी। यह एक क्लोज्ड, वुमन-सेंटर्ड इकोसिस्टम है, जो इम्पैथी और रियल एक्सपीरियंस से बना है। Fery ने यह साबित कर दिया है, कि सवाल सिर्फ यह नहीं होना चाहिए, कि “कितनी जल्दी पहुंच सकते हैं” बल्कि यह भी होना चाहिए, कि “कितनी सेफ और प्रेडिक्टेबल जर्नी होगी।”
ये भी पढ़ें- Honda Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत



