AI Roommate For Fan
    Photo Source - Google

    AI Roommate For Fan: हम सबकी जिंदगी में एक आम समस्या है, रात को सोते वक्त कभी इतनी गर्मी लगती है, कि पसीने से तर-बतर हो जाते हैं और कभी ऐसी ठंड, कि रजाई भी कम पड़ने लगे। बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज के साथ भी यही हो रहा था। वो बार-बार रात 3 बजे नींद से जाग जाते थे, कभी पसीने से भीगे हुए तो कभी ठिठुरते हुए। लेकिन जहां आम आदमी बस करवट बदलकर सो जाता, वहां एक इंजीनियर ने इस परेशानी का एक क्रिएटिव हल निकाल लिया।

    मिलिए पंकज के AI “रूममेट” से-

    X पर @the2ndfloorguy नाम से मशहूर पंकज ने एक ऐसा AI सिस्टम तैयार किया है, जो उनके सोते वक्त एक समझदार रूममेट की तरह काम करता है। यह सिस्टम उनके शरीर की स्थिति को देखता रहता है और उसी के हिसाब से सीलिंग पंखे को अपने आप चालू या बंद करता है। सबसे मजेदार बात ये है, कि इसके लिए उन्हें कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं, बस सोना है और बाकी काम यह सिस्टम खुद संभाल लेता है।

    कैसे समझता है AI कि गर्मी लग रही है या ठंड?

    इस पूरे सिस्टम की काम करने की तरीका बेहद आसान लेकिन होशियार है। कैमरा उनके शरीर के जोड़ों को ट्रैक करता है। अगर सोते वक्त हाथ या पैर रजाई से बाहर निकले हुए हैं, तो सिस्टम समझ जाता है, कि गर्मी लग रही है और पंखा चालू हो जाता है।

    वहीं अगर हाथ मुड़े हुए हैं और शरीर सिकुड़ा हुआ है यानी ठंड लग रही है, तो पंखा अपने आप बंद हो जाता है। पंकज ने जो तस्वीर साझा शेयर की है, उसमें उनके कमरे में शरीर के जोड़ों पर कैमरे के निशान दिख रहे हैं और साथ में लिखा है, “FAN_ON ratio=2.32” जो पूरी प्रक्रिया को समझाता है।

    ये भी पढ़ें- Blinkit Illegal Knives: Blinkit खुलेआम बेच रहा है गैरकानूनी सामान? क्विक-कॉमर्स पर हुई FIR

    इंटरनेट पर मच बवाल-

    जैसे ही पंकज ने यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर शेयर किया, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक यूजर ने लिखा “इससे बेहतर दिमाग का इस्तेमाल क्या होगा।” दूसरे ने कहा, “अगर यह सच में काम करता है तो शानदार है।” देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और हर तरफ इस देसी AI जुगाड़ की चर्चा होने लगी।

    ये भी पढ़ें- जानिए क्या है Sarvam AI? जो बिना इंटरनेट, की-पैड फोन पर चलेगा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।